लाइव टीवी

Best places to visit in Mysore: परिवार के साथ मैसूर जाने का कर रहे हैं प्लान, मिस न करें ये 7 जगह

Updated Oct 04, 2021 | 17:27 IST

Places to visit at Mysore: मैसूर शहर को महलों का शहर कहा जाता है। यहां आप खूबसूरत महल, अनोखे मंदिर और फूलों से महकता हुआ बगीचा आसानी से देख सकते हैं। जानिए मैसूर में घूमने वाली खूबसूरत जगहों के बारे में....

Loading ...
Places to Visit at Mysore
मुख्य बातें
  • मैसूर में कई खूबसूरत महल हैं।
  • मैसूर पैलेस को भारत के सबसे बड़े महलों में से एक माना जाता हैं।
  • मैसूर में चामुंडा हिल्स पर जाकर आप मां दुर्गा का दर्शन भी कर सकते हैं।

Best places to visit at Mysore: मैसूर शहर भारत के कर्नाटक राज्य का एक हिस्सा है। इसे महलों का शहर भी कहते हैं। यहां घूमने वाली कई खूबसूरत जगह हैं। अगर आप प्राकृतिक और धार्मिक चीजों को देखने की अभिरुचि रखते हैं, तो  यहां पर आपको खूबसूरत महल, तरह-तरह की मंदिर और फूलों से महकता हुआ बागीचा देखने को आसानी से मिल सकते हैं। 

आप इन दिनों अपने परिवार के साथ मैसूर घूमने का प्लान बना रहे हो, तो यहां बताएं गए जगहों पर जरूर जाएं। इन जगहों पर जाने के बाद आप की छुट्टियां और भी खूबसूरत तरीके से बीत सकती है।

मैसूर में घूमने वाले खूबसूरत स्पॉट

मैसूर पैलेस
मैसूर पैलेस को भारत के सबसे बड़े महलों में से एक माना जाता हैं। यहां आपको हिंदू, इस्लाम, गोथिक और राजपूत शैलियों की बनाई हुई अनेकों वस्तुकला देखने को मिल सकती हैं। रात के समय यह पैलेस देखने में और भी खूबसूरत लगता है। यदि आप मैसूर के इन जगहों पर जाएं, तो आपकी छुट्टियां और भी रंगीन हो सकते हैं।

वृंदावन गार्डन
वृंदावन गार्डन सूर शहर से 9 किलोमीटर दूरी की पर स्थित है। यहां हर साल लाखों की तादाद में पर्यटक आते हैं। यह गार्डन खासकर जगमगाते हुए डांसिंग फव्वारों  के लिए प्रसिद्ध है। रात में डांसिंग फव्वारों  को देखने के लिए  लोग लाखों का तदात में आते हैं। जानकारों के मुताबिक यह मैसूर का बहुत बड़ा पर्यटक स्थल है।

करंजी झील
करंजी झील मैसूर का एक बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यह खुबसूरत नेचर पार्क से घिरा हुआ है। यह कुल 90 हेक्टेयर में फैला है। चामुंडा पहाड़ियों की तलहटी पर स्थित  करंजी झील के पास आपको चिड़ियाघर भी देखने को मिल सकता हैं। जानकारों के मुताबिक करंजी झील के पास ही प्रवासी पक्षियों का एक आश्रय स्थल है, जहां आपको 90 से भी अधिक पक्षी की प्रजातियां देखने को मिल सकती हैं।

शिवनासमुद्र झरना
शिवनासमुद्र झरना मैसूर से 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक द्वीप पर बसा हुआ खूबसूरत शहर है। यह शहर कावेरी नदी को दो चरणों में विभाजित करता है। जानकारों के मुताबिक यही एशिया का पहला पनबिजली संयंत्र है।

मेलकोटे
मेलकोटे भारत के कर्नाटक राज्य के मांडया जिले में स्थित एक गांव है। इस जगह आपको कई तरह की प्रसिद्ध मंदिर देखने को मिल सकते हैं। इस जगह से आप उगते हुए सूर्य को बहुत अच्छे से देख सकते हैं।

चामुंडी हिल्स 
चामुंडी हिल्स मैसूर शहर से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह समुद्र तल से 1065 किलोमीटर ऊपर है। चामुंडा हिल्स के ठीक ऊपर आप चामुंडा मंदिर, दुर्गा मंदिर और जैसे धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकते हैं। इन मंदिरों में आपको खूबसूरत वास्तुकला भी देखने को मिल सकती है।

मैसूर चिड़ियाघर
मैसूर में आप श्रीचामराजेंद्र प्राणी उद्यान देख सकते हैं। जानकारों के मुताबिक मैसूर चिड़ियाघर भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर है। इसे इसकी स्थापना 1892 में की गई थी। यह चिड़ियाघर 250 एकड़ में स्थित है। यहां आपको हर तरह के जीव-जंतु देखने को मिल सकते हैं।