लाइव टीवी

Home Remedies: बिना मस्कारा के पलकों को बनाना है घना और लंबा तो अपनाएं ये टिप्स, हफ्तेभर में मिलेगा रिजल्‍ट 

Updated Nov 20, 2019 | 07:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Grow Thick Eyebrows Naturally: इन आसान तरीकों से आप बिना मस्कारा के ही अपनी गायब हो चुकी पलकों को घना बना सकती हैं। इन उपायों को करने के एक हफ्ते बाद आपको अच्‍छा रिजल्‍ट जरूर मिलेगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Thicker And Longer Eyelashes
मुख्य बातें
  • घनी पलकों के लिये आप बिना पैसे खर्च किये नेचुरल तरीका आजमा सकती हैं
  • नारियल का तेल बालों से खोया हुआ प्रोटीन वापस लाता है
  • ग्रीन टी पलकों को घना बनने में मदद करती है

हर लड़की चाहती है कि उसकी आंखों की पलकें मोटी और घनी हों। आंखों की खूबसूरती न सिर्फ बंडी-बड़ी आंखों से होती है बल्‍कि उनमें लंबी और घनी पलकों का भी बड़ा योगदान होता है। जिन लड़कियों की पलकें घनी नहीं होती वह मस्कारा लगाकर अपनी ये ख्वाहिश पूरी कर लेती हैं। लेकिन ज्‍यादा मस्‍कारे का प्रयोग करना आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। 

घनी पलकों के लिये आप बिना पैसे खर्च किये नेचुरल तरीका आजमा सकती हैं। अगर आप भी शादी, पार्टी, संगीत, मेहंदी जैसी सेरेमनी में जाने का प्‍लान कर रही हैं तो आज से ही आई लैश को घना बनाने के लिये ये 5 तरीके आजमा सकती हैं.... 

बिना मस्कारा के पलकों को बनाना है घना और लंबा तो अपनाएं ये टिप्स

1. अरंडी का तेल (Castor Oil) 
तेल को लगाने से पहले अपनी पलकों को पानी और एक माइल्ड क्लीन्जर से अच्छी तरह साफ करें। फिर अरंडी के तेल में एक कॉटन का छोटा टुकड़ा डुबोएं और इसे अपनी ऊपरी और निचली लैश पर लगाएं। तेल को रात भर लगा रहने दें और अगली सुबह इसे धो लें।

2. नारियल का तेल (Coconut Oil)
सबसे पहले अपनी पलकों को माइल्‍ड सोप से धो लें। फिर कॉटन की सहायता से नारियल तेल को उस पर लगाएं। तेल को रात भर आंखों पर लगाने के बाद अगली सुबह पानी से धो लें। आप ऐसा रोज एक बार कर सकती हैं। नारियल का तेल बालों से खोया हुआ प्रोटीन दुबारा लौटा कर लाता है। यह तेल बालों की रीग्रोथ में भी मदद करता है। 

3. विटामिन ई तेल (Vitamin E)
विटामिन ई में ढेर सारा एंटीऑक्‍सीडेंट पाया जाता है। आपको बाजार से विटामिन ई की गोलियां आराम से मिल जाएंगी। इसे पलकों पर लगाना नहीं है बल्‍कि इसका सेवन करना है। इसे खाने से पहले अपने डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें। 

4. ग्रीन टी (Green Tea) 
ग्रीन टी पलकों को घना बनने में मदद करती है। एक कप गरम पानी में टी बैग को 10 मिनट के लिये डुबो दें। फिर पानी को छान कर सिप-सिप कर के पी लें। दिन में दो बार ग्रीन टी पीना फायदेमंद रहेगा। पीने के अलावा ग्रीन टी को पलकों पर लगा भी सकती हैं। इसके लिये ग्रीन टी को पका कर उसके पानी को ठंडा कर लें और उसे कॉटन से पलकों पर लगा लें।