लाइव टीवी

Rupali Ganguly के ट्रेडिशनल लुक से इंस्पायर नवरात्रि साज-शृंगार, डांडिया नाइट्स के लिए एक्ट्रेस के फैशन टिप्स

Updated Oct 08, 2021 | 22:47 IST

Rupali Ganguly Styling Tips For Navratri 2021: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में अनुपमा का किरदार निभाने वाली अदाकारा रूपाली गांगुली अपने बेहतरीन ट्रेडिशनल लुक के लिए फेमस हैं। शरद नवरात्रि 2021 के लिए महिलाएं उनसे स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
रूपाली गांगुली
मुख्य बातें
  • इस साल 07 अक्टूबर से प्रारंभ हो गई है शरद नवरात्रि। 
  • नवरात्रि के नौ दिनों में महिलाएं अपने साज-श्रृंगार का रखती हैं ख्याल।
  • अनुपमा शो की रूपाली गांगुली से लिया जा सकता है नवरात्रि के लिए स्टाइलिंग टिप्स।

Anupamaa Fame Rupali Ganguly Styling Tips For Navratri 2021: भारत में नवरात्रि का पर्व श्रद्धा-भाव के साथ धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के आने से पहले ही लोग देवी दुर्गा के आगमन की तैयारियों में जुट जाते हैं। लोगों में देवी दुर्गा की भक्ति का जोश तो रहता ही है, मगर देवी की भक्ति के साथ लोग डांडिया नाइट्स के लिए भी उत्साहित रहते हैं।

ऐसे में अगर आप डांडिया नाइट्स या नवरात्रि के 9 दिनों के लिए स्टाइलिंग टिप्स की तलाश में हैं तो, आपको टीवी की पॉपुलर अदाकारा रूपाली गांगुली से इंस्पायरर होना चाहिए। पॉपुलर टीवी धारावाहिक अनुपमा में अनुपमा का किरदार निभाने वाली अदाकारा रूपाली गांगुली अपने ट्रेडिशनल लुक के लिए फेमस हैं। ऐसे में आप उन से अपने नवरात्रि के लुक के लिए टिप्स ले सकती हैं।

नवरात्रि का पहला दिन

मां शैलपुत्री को समर्पित नवरात्रि का पहला दिन बहुत विशेष माना गया है। प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापित किया जाता है। इस दिन पीला पहनना शुभ माना गया है। पहले दिन के लिए आप रूपाली गांगुली से फैशन टिप्स ले सकती हैं।

नवरात्रि का दूसरा दिन

नवरात्रि के दूसरे दिन हरा रंग पहना जाता है जो शुरुआत और प्रगति का प्रतीक माना गया है। इस हरी साड़ी में रुपाली बहुत खूबसूरत लग रही हैं। नवरात्रि के दूसरे दिन के लिए आप ऐसी साड़ी पहन सकती हैं।

नवरात्रि का तीसरा दिन

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा और कुष्मांडा माता की पूजा-अर्चना होती है। इस दिन भूरे रंग का कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है। भूरे रंग की साड़ी में अनुपमा नवरात्रि के लिए बेस्ट टिप्स दे रही हैं।

नवरात्रि का चौथा दिन

नवरात्रि का चौथा दिन मां स्कंदमाता को समर्पित होता है। इस दिन नारंगी रंग पहना जाता है जो ज्ञान और शांति का प्रतीक है। अनुपमा ज्यादातर नारंगी साड़ी में दिखती हैं, आप चाहें तो इस तस्वीर को देखकर उन से फैशन टिप्स ले सकती हैं। 

नवरात्रि का पांचवा दिन

नवरात्रि का पांचवा दिन मां कात्यायनी को समर्पित है। इस दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण किए जाते हैं। अगर आप डांडिया नाइट्स में जा रही हैं तो आप सफेद रंग का कॉस्टयूम भी पहन सकती हैं।

नवरात्रि का छठा दिन

माता कालरात्रि को समर्पित नवरात्रि का छठा दिन लाल रंग के लिए शुभ माना गया है। इस दिन आपको लाल रंग की साड़ी जरूर पहननी चाहिए। नवरात्रि की पूजा के लिए आप हल्की साड़ी पहन सकती हैं लेकिन अगर आपको डांडिया नाइट्स के लिए जाना है तो रूपाली गांगुली जैसी लाल साड़ी बेस्ट रहेगी।

नवरात्रि का सातवां दिन

नवरात्रि के सातवें दिन नीले रंग के वस्त्र धारण किए जाते हैं। इस दिन पूरे विधि विधान से महागौरी की पूजा होती है। अगर आप डांडिया नाइट्स के लिए जाना चाहती हैं तो रूपाली गांगुली के इस कॉस्टयूम से टिप्स लें। 

नवरात्रि का आठवां दिन

नवरात्रि का आठवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। इस दिन गुलाबी रंग का कपड़ा पहनना शुभ माना गया है। आप चाहें तो इस दिन सिल्क की साड़ी भी पहन सकती हैं। रूपाली गांगुली के ऊपर यह गुलाबी साड़ी जच रही है। 

नवरात्रि का नौवां दिन

नवरात्रि के नौवें दिन पर मां दुर्गा की पूजा का विधान है। इस दिन बैंगनी रंग शुभ माना गया है जो ऊर्जा का प्रतीक है। नीचे दिए गए तस्वीरों से आप नवरात्रि के नौवें दिन के लिए टिप्स ले सकती हैं।