लाइव टीवी

गर्मियों में नाक से आ रहा है खून, तुरंत समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

Updated May 04, 2022 | 19:09 IST

Nose Bleeds In Summer Home Remedies Tips: गर्मी अपने साथ सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्या लेकर आती है। इन तमाम तरह की समस्याओं में सबसे बड़ी समस्या नाक से खून आना होती है। ऐसे में अगर आप कुछ घरेलू उपाय का इस्तेमाल करते हैं तो इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Nose Bleeds In Summer
मुख्य बातें
  • नाक से खून आना कई कारणों से हो सकता है, इसे कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • नाक से खून आ रहा है तो सबसे पहले आपको सिर के बल लेट जाना चाहिए़।
  • प्याज का रस भी नकसीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

Nose Bleeds In Summer : अक्सर कुछ लोगों में ज्यादा गर्मी पड़ने से अचानक नाक से खून निकलने लगता है। नाक से खून आने को नकसीर कहते हैं। अगर समय पर नाक से खून आने को रोका ना जाए तो यहां नुकसान भी पहुंचा सकता है। गर्मी बढ़ने के साथ साथ यह समस्या कुछ लोगों में होने लगती हैं। नाक से खून आना कई कारणों से हो सकता है। इसे कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि कई बार यह गंभीर भी हो सकता है।

नाक से खून निकलता देख व्यक्ति घबरा जाता है। कई बार इसे बेहोशी और चक्कर आने लगता है। यह कई कारण से हो सकते हैं जैसे नाक में एलर्जी, किसी अंदरूनी नसों या ब्लड वेसल्स के डैमेज होने या अत्यधिक गर्मी, पोषक तत्वों की कमी, साइनस जैसे कई चीजों के चलते यह समस्या हो सकती है। इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी आप आजमा सकती हैं, जो नकसीर की समस्या होने पर आपको राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

बर्फ के टुकड़े से करें सिकाई

अगर किसी कारण से आपके नाक से खून आ रहा है तो सबसे पहले आपको सिर के बल लेट जाना चाहिए। उसके बाद बर्फ के कुछ टुकड़े लेकर उन्हें एक साफ और मुलायम तोलिए में लपेट लें और इसे नाक चेहरे और सिर के जड़ों में अच्छे से सिकाई करें। बर्फ की ठंडक से जल्दी खून के थक्के बन जाता है, जिससे ब्लडिंग रुक जाती है।

Also Read: अगर आंखों से निकलता रहता है पानी, तो हो जाएं सतर्क, जानें क्या हैं इसके कारण और घरेलू उपाय

लगाएं प्याज का रस

प्याज का रस भी नकसीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। प्याज के रस से नाक से खून आने की समस्या रोका जा सकता है। इसके लिए प्याज का अच्छे से रस निकाल लें। इसमें कॉटन बॉल को डूबा कर प्रभावित नाक वाले हिस्से में रखें और इसकी गंध को सूंघते रहे। इससे रक्त स्त्राव रुक सकता है।

विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल लगाएं
विटामिन ई कैप्सूल से आप चेहरे, बालों की खूबसूरती बढ़ाते हैं। अब कैप्सूल में मौजूद ऑयल को नाक के अंदर कॉटन की मदद से लगाएं और थोड़ी देर के लिए मरीज को बिस्तर पर लिटा दें। जब भी नाक ड्राई लगे, इस तेल का इस्तेमाल करें। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है। 

 (डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)