लाइव टीवी

Tips to Impress Girl: आज भी लड़कियों से बात करना लगता है बड़ा चैलेंज? ये खबर सिखा देगी 'गर्ल्स की साइकोलॉजी'

Updated May 22, 2022 | 18:06 IST

Tips to Impress Girl: लड़कियों को समझना मुश्किल तो है लेकिन नामुमकिन नहीं। दरअसल, लड़कियों की साइकोलॉजी को समझना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन एक बार अगर आप उनकी साइकोलॉजी को समझ गए तो यकीन मानिए फिर उनसे बात करना आपको चैलेंजिंग नहीं लगेगा।

Loading ...
Know Girl psychology
मुख्य बातें
  • दूसरी लड़की की तारीफ या तुलना, ये है लड़कियों का ट्रिगर प्वॉइंट
  • भाव न देने वाले लड़कों पर मरती हैं लड़कियां
  • कलाकार लड़कों से लड़कियां होती हैं जल्दी इंप्रेस

Tips to Impress Girl: अक्सर आपने कई बार ये सुना होगा कि लड़कियों को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है। ये बात कुछ हद तक सही भी है, क्योंकि लड़कियां अपने दिल की बात हर किसी से खुलकर नहीं कह पाती। इस वजह से वो अपने मन की भावनाएं किसी को बता नहीं पातीं। इसलिए लड़कों को लगता है कि लड़कियों के दिल की बात जानना बहुत मुश्किल होता है। हालांकि, लड़कियों को अगर कुछ पसंद आता है या फिर कुछ उनके मन मुताबिक नहीं होता, तो ये उनके चेहरे के हाव-भाव से समझ आ जाता है। तो अगर आपको भी लड़कियों को समझना मुश्किल लगता है, तो हम आपको बताते हैं लड़कियों के बारे में कुछ रोचक तथ्य, जो शायद आपके काम आ सकते हैं-

पढ़ें- वेट लॉस करना है तो इन चीजों से कर लीजिए तौबा, बहुत जल्द दिखेगा असर

जानें लड़कियों की साइकोलॉजी

कलाकार लड़कों से होती हैं जल्दी इंप्रेस

लड़कियों से बात करने के लिए और उन्हें इंप्रेस करने के लिए लड़कों में किसी इंटरेस्टिंग हॉबी का होना जरूरी होता है। वो कुछ भी हो सकती है, जैसे-म्यूजिक, गिटार बजाना, सिंगिंग करना, फोटोग्राफी करना या पेंटिंग करना। लड़कियां ऐसे लड़कों से जल्दी इंप्रेस होती हैं, जो थोड़े कलात्मक होते हैं।

चिपकू लड़कों से रहती हैं कोसों दूर

ये तो जगजाहिर है कि भाव न देने वाले लड़कों पर मरती हैं लड़कियां। ये लाइन आपने शायद किसी से सुनी भी होगी या पढ़ी होगी। दरअसल, लड़कियों को वो लड़के ज्यादा पसंद आते हैं, जो हमेशा लड़कियों से दूर रहते हैं और सिर्फ अपने काम पर ही ध्यान देते हैं। ऐसे लड़कों से लड़कियां जल्दी इंप्रेस होती हैं। वहीं, जो लड़के चिपकू होते हैं, उनसे लड़कियां दूर रहना ही पसंद करती हैं।

दूसरी लड़की से तुलना बर्दाश्त नहीं

आप जानते होंगे कि अक्सर लड़कियां तब बहुत चिढ़ जाती हैं, जब उनके सामने किसी दूसरी लड़की की तारीफ की जाती है। ऐसे में अगर आप किसी लड़की को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो उसके सामने भूलकर भी उसे किसी अन्य लड़की से कंपेयर न करें और वैसे भी हर लड़की खबसूरत होती है।

चाहती हैं इमोशनल सपोर्ट

लड़कियां, लड़कों से ज्यादा इमोशनल होती हैं और हर छोटी-छोटी बात पर इमोशनल हो जाती हैं। ऐसे में वो चाहती हैं कि कोई उन्हें संभाले और इमोशनली अच्छा फील कराएं। हालांकि, लड़कियां इतनी मजबूत होती हैं कि उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं होती, लेकिन उन्हें अगर कोई इमोशनली अच्छा फील कराएं, तो उन्हें अच्छा लगता है।  

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। )