लाइव टीवी

Republic Day Rangoli Designs 2022: गणतंत्र दिवस पर रंगोली से सजाएं अपना घर, यहां देखें यूनीक रंगोली डिजाइंस

Updated Jan 25, 2022 | 17:16 IST

Republic Day Rangoli Designs 2022 Images, Pics, Photos: इस वर्ष सभी भारतीय 26 जनवरी पर 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं। इस खास मौके पर आप अपने घर को खूबसूरत लुक दे सकते हैं। इस दिन अपने घरों में खूबसूरत रंगोली बनाने के लिए यहां देखें बेहतरीन डिजाइंस। 

Loading ...
गणतंत्र दिवस रंगोली डिजाइंस (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • गणतंत्र दिवस पर अपने घर को दें खूबसूरत लुक।
  • इस दिन देशभक्ति के रंग से सजाएं अपना घर। 
  • गणतंत्र दिवस पर घर में बनाएं खूबसूरत रंगोली।

Republic Day Rangoli Designs 2022 Images, Pics, Photos: हर एक भारतीय गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए तैयारियां कर रहा है। भारत के अलग-अलग प्रांतों में गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए धूमधाम से तैयारी की जा रही है। दिल्ली के राजपथ पर 26 जनवरी के दिन कद्दावर और बलिष्ठ जवान कदम से कदम मिलाते हुए परेड करते हैं। इस दौरान अलग-अलग राज्यों की झांकियां भी निकलती हैं जिन्हें देखने के लिए पूरी दुनिया बेताब रहती है। इस वर्ष 26 जनवरी 2022 के दिन हम 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं। यह दिन हर एक भारतवासी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। 

इस दिन लोग एक साथ मिलकर गणतंत्र दिवस मनाते हैं। अगर आप भी गणतंत्र दिवस पर कोई कार्यक्रम आयोजित करने वाले हैं तो कार्यक्रम पर चार चांद लगाने के लिए यहां रंगोली डिजाइंस देख सकते हैं। इसके साथ आप गणतंत्र दिवस पर अपने घर में भी खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। 

Also Read: Mehndi Designs Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस के लिए यहां देखें खूबसूरत और ट्रैंडी मेहंदी डिजाइंस

ध्वज के रंगों से बनाएं रंगोली

गणतंत्र दिवस पर अगर आप अपने घर में रंगोली बनाना चाहते हैं तो केसरी, सफेद, हरे और नीले रंग से इस दिन रंगोली बनाएं। इस रंगोली डिजाइन को देखकर आप अपने घर में रंगोली बना सकते हैं। 

फ्लोरल रंगोली

गणतंत्र दिवस पर आप केसरी, सफेद, नीले और हरे रंग का इस्तेमाल करके फ्लोरल रंगोली भी बना सकते हैं। नीचे दिए गए तस्वीर को देखकर आप आइडिया ले सकते हैं। आप चाहें तो इस रंगोली में अपने मनपसंद का डिजाइन भी दें सकते हैं।

Also Read: Happy Republic Day 2022 Wishes Images, Quotes: ऐसे दें गणतंत्र द‍िवस की शुभकामनाएं, इन वॉट्सऐप मैसेज, कोट्स का लें सहारा

रंगोली को दें फूल का शेप

केसरी, सफेद, नीले और हरे रंग का इस्तेमाल करके आप अपनी रंगोली को फूल का शेप भी दे सकते हैं। यह रंगोली डिजाइन बनाने में बहुत आसान है जिसमें आपको सिर्फ रंगों का इस्तेमाल करके उनसे फूल बनाना है। 

सिंपल रंगोली डिजाइन

अगर आप रंगोली बनाने में एक्सपर्ट नहीं हैं तो यह रंगोली डिजाइन बना सकते हैं जो बनाने में बहुत आसान और दिखने में बहुत खूबसूरत है। रंगोली डिजाइन बनाने में आपका ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। 

कम समय में बनाएं सुंदर रंगोली 

केसरी, नीले और हरे रंग का इस्तेमाल करके आप अपने रंगोली को एक नया लुक दे सकते हैं। अगर आप इस बार गणतंत्र दिवस पर कुछ अलग रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए तस्वीर से आइडिया ले सकते हैं।

ऐसे बनाएं बॉर्डर्स

अगर आप अपनी रंगोली के पास बॉर्डर देना चाहते हैं तो नीचे दिए गए रंगोली डिजाइन से इंस्पायर हो सकते हैं। रंगोली ना बना कर भी आप यह सिंपल डिजाइन बना सकते हैं।