लाइव टीवी

Sawan 2020 Latest Mehndi Designs: सावन में ट्राइ करें मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइन, जानें खास टिप्स

Updated Jul 04, 2020 | 15:12 IST

Mehndi Designs: सावन के महीने में अगर आप भी अपने हाथों को खूबसूरती का रंग देने के तैयारी कर रही हैं तो हम आपको लेटेस्ट मेहंदी डिजाइंस के बेहतरीन आइडिया दे रहे हैं। यहां देखें ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Latest Mehndi Designs
मुख्य बातें
  • सावन के महीने में ट्राई करें मेहंदी के ये स्टाइल
  • घर पर खुद लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी
  • जानें कैसे आएगा मेहंदी का गहरा रंग

सावन का महीना 6 जुलाई से शुरू हो रहा है।  सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय हैं और इसका एक अलग महत्व है। इस महीने में भगवान शिव की आराधना की जाती है और महिलाएं भी श्रृंगार करती हैं और मेहंदी लगाती है। सावन में मेहंदी लगाना शुभ भी माना जाता है। तो अगर भी मेहंदी लगाना चाहती हैं तो हम आपको बता रहे हैं इससे जुड़ी खास बातें। 

मेहंदी के ये डिजाइन करें ट्राई

मेहंदी की डिजाइन वैसे तो कई तरह के होते हैं और इसमें भी फैशन ट्रेंड खूब चलता है, तो जानें अपनी पसंद से कौन सा स्टाइल आप कर सकती है पसंद।

1. शेडेड मेहंदी:

शेडेड मेहंदी लड़कियों को बहुत पसंद आती है क्योंकि रचने के बाद यह बहुत खूबसूरत लगती है। इसे लगाना भी काफी आसान होता है। बाहर आउटलाइन बनाकर आप इसके अंदर शेड दें। शेडिंग करना काफी आसान होता है और यह आपके मेहंदी के लुक को बेहतरीन बनाने में मदद करता है।

2. फ्लोरल मेहंदी:

फ्लोरल मेहंदी देखने में बहुत ही सुंदर होती है। ये महिलाओं को बेहद पसंद आती है। देखने में सुंदर ये मेहंदी बनाने में भी काफी आसान है। इसे आप कई तरह से बना सकती हैं।

3. अरेबियन मेहंदी:

अरेबियन मेहंद लड़कियों की सबसे पसंदीदा मेहंदी स्टाइल में से एक है जो देखने में भी काफी खूबसूरत लगती है। ये हमेशा चलन में रहती है। इसमें चाहें तो आप शेडिंग का यूज ज्यादा करें।

4.  झालर मेहंदी:

झालर डिजाइन वाली मेहंदी भी बेहद खूबसूरत लगती है। आप चाहें तो इसे ट्राई कर सकते हैं। यह लगाने में बेहद आसान है और रचने के बाद खूबसूरत लगती है।

ऐसे आएगा मेहंदी का गहरा रंग

  1.  मेहंदी सूखने के बाद लौंग को तवे पर गर्म करें और जब इसमें से धुंआ निकलने लगे तो उसे हाथों पर सेकें।
  2. हथेलियों पर अचार के तेल लगाएं। जब मेहंदी सूख जाए तो इस तेल को लगाएं। इससे मेहंदी गाढ़ी रचेगी।
  3. मेहंदी लगी हथेली पर बाम या पेन रिलीफ ट्यूब लगाएं।
  4. चीनी और नींबू का एक गाढ़ा घोल तैयार करें। फिर इसे मेहंदी लगने के साथ ही साथ लगाना शुरू कर दें। इससे मेहंदी हाथों पर ज्यादा देर तक लगी रहेगी और आपकी मेहंदी अच्छा रंग लाएगी।
  5. नारियल तेल लगाने से भी मेहंदी का रंग बहुत अच्छा आता है।