लाइव टीवी

Secrets of Men : पुरुषों में होते हैं 'मह‍िलाओं वाले' ये गुण, शॉप‍िंग से लेकर इस बात तक के शौकीन

Secrets of Men they are like women in many habits qualities these points will amuse you
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Jun 16, 2020 | 12:08 IST

Purushon ke Gun : यूं तो मर्दों और औरतों को कुदरत ने अलग बनाया है। लेक‍िन कुछ बातें हैं ज‍िन मामलों में पुरुष एकदम 'मह‍िलाओं जैसे' होते हैं।

Loading ...
Secrets of Men they are like women in many habits qualities these points will amuse you Secrets of Men they are like women in many habits qualities these points will amuse you
Secrets of Men : पुरुषों की इन आदतों के बारे में आप भी जानें
मुख्य बातें
  • पुरुषों और मह‍िलाओं को भले ही अलग अलग नेचर का समझा जाए लेक‍िन दोनों के व्‍यवहार में काफी समानता भी होती है
  • पुरुषों को चटपटा खाना और अचार आद‍ि बहुत पसंद होते हैं
  • पुरुष भी बेहद इमोशनल होते हैं और छोटी सी बात उनको ठेस पहुंचा सकती है

मर्दों और औरतों की अलग अलग नेचर पर बहस हमेशा से ही चली आ रही है। मर्दों के ल‍िए जहां कहा जाता है क‍ि वे पौरुष और बाहर के कामों में एक्‍सपर्ट होते हैं, वहीं मह‍िलाओं को लेकर लंबे समय से यही धारणा है क‍ि वे गृहस्‍थी, साज संभाल और रसोई के काम में न‍िपुण होती हैं। यही नहीं, ये भी माना जाता है क‍ि मह‍िलाएं बेहद बातूनी होती हैं। 

लेकिन मर्दों और औरतों के व्‍यवहार पर हुई कुछ र‍िसर्च बताती हैं क‍ि जो भी मह‍िलाओं बारे में सोचा जाता है - वह एकदम सही नहीं है। और ये भी क‍ि जहां औरतों में मर्दों वाले गुण होते हैं वहीं पुरुषों में भी धाारणाओं के हिसाब से मह‍िलाओं वाली कुछ क्‍वॉल‍िटीज पाई जाती हैं। लेकिन वे इन बातों को राज ही रहने देते हैं। 

जानें पुरुषों की ये सीक्रेट हैब‍िट्स / Secret Habits of Men

  1. महिलाओं की तरह पुरुष भी रोते हैं। अपने पति या बॉयफ्रेंड को कोई इमोशनल फ‍िल्‍म द‍िखाएं और फ‍िर देखें क‍ि कैसे उनको रुमाल या ट‍िशू पेपर की जरूरत पड़ती है! 
  2. लुक्‍स को लेकर पुरुष मह‍िलाओं से भी ज्‍यादा कॉन्‍शियस होते हैं। कपड़े ही नहीं, वे कॉस्‍मेट‍िक प्रोडक्‍ट्स पर भी खूब खर्च करते हैं। यहां तक क‍ि उनकी अल्‍मारी में आपको गोरेपन वाली क्रीम्‍स भी मिल जाएंगी। 
  3. खाना बनाने का शौक पुरुषों को भी होता है। हां, वे रुटीन कुक‍िंग ब‍िल्‍कुल पसंद नहीं करते। लेकिन कभी कभी कुछ खास बनाने में वे अपनी जान लगा देते हैं। आपको पता भले न चले लेकिन इस ड‍िश को बनाने के ल‍िए वे खूब सर्च भी करते हैं। 
  4. शॉप‍िंग के ल‍िए तो पुरुष भी दीवाने होते हैं। बात चाहे स्‍ट्रीट शॉप‍िंग की हो या फ‍िर ब्रांडेड सामान खरीदने की या फ‍िर सेल के समय खरीदारी करने की, पुरुष क‍िसी मामले में मह‍िलाओं से कम नहीं होते। 
  5. गोलगप्‍पे तो पुरुष भी मजे से उड़ाते हैं। यानी चटपटे खाने के भी ये लोग बहुत शौकीन होते हैं। यहां तक क‍ि अचार भी इनको बहुत पसंद होता है। 
  6. गॉस‍िप करने में तो कई मर्द औरतों को भी मात दे देते हैं। ऑफ‍िस से लेकर पड़ोस और र‍िश्‍तेदारी तक - इनके पास सभी के अपडेट्स होते हैं। यहां तक क‍ि कपड़ों तक कमेंट्स करने से ये बाज नहीं आते। 
  7. पुरुषों को भी मह‍िलाओं वाली चीजें पसंद आती हैं। वे सास बहू के शोज देखते हैं और यहां तक क‍ि वे वुमन मैगजीन भी पढ़ते हैं। मह‍िलाओं के ल‍िए आने वाले खास कॉलम्‍स में भी उनकी पूरी रुच‍ि होती है। 
  8. और हां, एक और राज की बात - पुरुषों को कॉकरोच, छ‍िपकली आद‍ि से भी डर लगता है। हालांक‍ि वे इसे द‍िखाने से बचते हैं लेक‍िन इनको देखकर वे अंदर से जरूर कांपते हैं। 

वहीं पुरुष घर का काम भी बखूबी कर लेते हैं। एक बार क‍िसी तरह उन पर ये ज‍िम्‍मेदारी डालकर देखें, उनका हुनर आपके सामने आ जाएगा!