लाइव टीवी

Benefits of Alone Time: खुद के लिए निकालें समय, अकेले रहने के हैं ये अनेकों फायदे

Updated Mar 23, 2020 | 11:04 IST

Alone time and its benefits: कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को अपने-अपने घरों में बंद रहने की सलाह दी गई है। यहां जानें अलोन रहने के क्या-क्या हैं फायदे-

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
अलोन टाइम और इसके फायदे (source:pixabay)
मुख्य बातें
  • अलोन रहने के हैं कई सारे फायदे जिनका हमारे शरीर दिल और दिमाग को मिलता है लाभ
  • कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को अलोन टाइम बिताने की मिली है सलाह
  • इससे सोचने की क्षमता क्लियर होती है और दिल दिमाग एकाग्र होता है

नई दिल्ली : दुनियाभर में फैले जानलेवा कोरोना वायरस के चलते लोगों को अपने घरों में कैद रहने की सलाह दी गई है। संक्रमण से फैलने वाली इस बीमारी से बचाव के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा समय तक अकेले रहने को कहा गया है ताकि वे औरों के संपर्क में आने से बचें और उनमें वायरस के संक्रमण का खतरा कम हो। दुनियाभर में करोड़ों लोगों ने अपने आप को घरों में सेल्फ आइसोलेट कर के रखा हुआ है। चूंकि अब तक इस वायरस का कोई पुख्ता इलाज सामने नहीं आया है इसलिए एहतियात के तौर पर इससे बचाव के लिए एकमात्र इस तरीके को अपनाने की अपील की जा रही है।

ऐसे में लोग सोशल डिस्टेंसिंग के तहत अपने आप को घरों में कैद कर लिया है और किसी से कोई शारीरिक संपर्क नहीं रख रहे हैं। कामकाजी लोगों ने इसी कारण से वर्क फ्रॉम होम को अपना लिया है ताकि लोगों से ना मिल सकें। कई लोग अकेले घरों में रह-रहकर परेशान हो जाते हैं लेकिन हम आपको बता दें कि अपने आप को अकेले रखने के पीछे भी कई तरह के वैानिक कारण हैं जिनका आपको फायदा मिलता है। 

कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनको अपने काम से फुर्सत नहीं मिलती है और वे इस तरह का अलोन टाइम अपने लिए नहीं निकाल सकते हैं। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि थोड़ा सा अलोन टाइम आपकी लाइफ में कितने सारे अच्छे बदलाव ला सकते हैं। यहां हम आपको अलोन टाइम के 6 बड़े फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका प्रभाव तत्काल तौर पर दिखने लगता है। साथ ही यहां हम आपको ये भी बताएंगे कि आप अपने ज्यादा से ज्यादा अलोन टाइम का सही इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

क्या होता है अलोन टाइम
अलोन टाइम को आसान भाषा में इस तरह समझ सकते हैं कि आप अपने आप के साथ कितना ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकते हैं उसे ही अलोन टाइम कहते हैं। जिस तरह से आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताते हैं उसी तरह से आप ये कीमती वक्त कभी अपने साथ बिता कर देखें।

साइंस भी ये कहता है कि अगर आप अपने आप को क्वालिटी टाइम नहीं देते हैं तो इसका असर आपका दूसरों के साथ रिश्तों पर भी पड़ सकता है। अलोन टाइम ना सिर्फ आपके लिए अच्छा होता है बल्कि आपके लिए जरूरी भी होता है। इसमें कई लोगों का ये तर्क होता है कि उन्हें अलोन टाइम के लिए वक्त नहीं मिलता है। लेकिन ये सच नहीं है इसे मैनेज करना आना चाहिए। जानते हैं क्या हैं इसके फायदे-

रिलैक्स होने का मौका
अलोन टाइम आपको रिलैक्स होने का मौका देता है। दुनियाभर की भागदौड़ और आपाधापी के बीच हर इंसान हमेशा कुछ ना कुछ करता रहता है। इसी में हम भूल जाते हैं कि हमारी शरीर दिल और दिमाग को थोड़ा रिलक्स होने की जरूरत है। अगर हम किसी शांत जगह में अपने आप को रिलैक्स करते हैं तो इसका असर हमारे शरीर के अंदर तक पड़ता है। मी टाइम इसी का हिस्सा है। 

सोचने की क्षमता क्लियर होती है
आपने देखा होगा कई बार कार चलाते समय लोग म्यूजिक बंद कर देते हैं वे किसी सोच में कहीं खोए से रहते हैं। लेकिन इसका कोई असर नहीं होता है क्योंकि किसी भी प्रकार का शोर आपके दिमाग पर असर करता है और आपके सोचने की क्षमता को प्रभावित करता है। रोजाना की जिंदगी में अपने चारों तरफ के शोर हमारे दिमाग पर दबाव डालते हैं और सोचने की क्षमता कम होती जाती है। लेकिन यही अगर आप अलोन टाइम बिताते हैं तो आपके सोचने की क्षमता क्लियर होती है। 

अपनी भावनाओं से जुड़े
अगर हम अपने अंदर की भावनाओं की उपेक्षा करते हैं तो इसका असर हमारे दिमाग पर पड़ता है और यही स्ट्रेस और तनाव का कारण बन जाता है। जब हमारा दिमाग शांत और एकाग्रचित होता है तो यह किसी भी बात पर गंभीरता से सोचता है। इसीलिए कहा जाता है कि अलोन टाइम अपने लिए जरूर से जरूर निकालना चाहिए।

अपनी समस्याओं का हल मिलता है
क्लियर होकर सोचने से और अपनी भावनाओं के साथ जुड़ने के बाद आपको अपनी समस्याओं का हल मिल जाता है। ऐसा करके आप किसी भी समस्या का आसानी से हल निकाल सकते हैं। अलोन टाइम का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि आप अपने आप से कुछ सवाल पूछें और अंदर से आने वाले जवाबों को ध्यान से सुनें। ऐसे में कभी-कभी आपको ऐसे जवाब मिल जाते हैं जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा।

अपने लक्ष्यों को आसानी से पा सकते हैं
अपने अलोन टाइम के साथ आप अपने एकाग्र मन से अपने लक्ष्य के बारे में सोच सकते हैं और प्लानिंग कर सकते हैं। अलोन टाइम नहीं बिताने से हमारा मन भटकता रहता है और हम अपने लक्ष्य से दूर जा सकते हैं ऐसे में अलोन टाइम बिताना बहुत जरूरी हो जाता है। इससे आप अपने लक्ष्य को पाने की दिशा पर टिके रहते हैं।

यह आपके दिमाग को रीबूट करता है
अगर आप किसी बात से तनाव में हैं कष्ट में हैं तो ऐसे में सबसे बढ़िया हल आपको अपने लिए अलोन टाइम निकालना चाहिए। मेडिटेशन इसी का एक हिस्सा है। ऐसा करने से आपका मन एकाग्रचित होता है और इससे शांति मिलती है। इसके लिए सबसे बेहतर तरीका सुबह का समय होता है और एक रात को सोने के बाद। दिन में दो बार अलोन टाइम स्पेंड करने से आपको तत्काल इसका फायदा मिलता है।