लाइव टीवी

Skin Care Tips: घर पर बस 10 मिनट में असानी से बनाएं एलोवेरा फेस मिस्‍ट, चेहरे से डार्क स्‍पॉट होंगे दूर

Updated Jan 07, 2020 | 08:56 IST |

aloe vera spray for face: बेदाग त्‍वचा पाने के लिए आप घर पर बने एलो फेस मिस्ट का इस्‍तेमाल जरूर करें। इसका कोई साइड इफेक्‍ट नहीं होता है। यहां जानें इसे बनाने का तरीका...  

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Easy DIY Aloe Vera Face Mists
मुख्य बातें
  • एलोवेरा स्किन की लगभग सभी समस्‍याओं को दूर करने में आपकी हेल्‍प करता है
  • यह मुंहासों से लड़ने, निशान को साफ करता है
  • आप चाहे तो एलो फेस मिस्‍ट के अलावा घर में क्लियर स्किन फेस टोनर बनाकर भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं

वो लड़कियां जो अपने चेहरे का ख्‍याल रखती हैं उन्‍हें अच्‍छी तरह से पता है कि फेशियल मिस्‍त का प्रयोग करना कितना फायदेमंद होता है। चेहरे पर पड़ने वाली झाइयां, झुर्रियां या दाग धब्‍बों को दूर कर में फेस मिस्‍क का बेहद जरूरी रोल होता है। अगर आप बाजार से न ला कर खुद घर पर ही इसे बना लें तो सोचिये कितना अच्‍छा होगा। इसे बनाने के लिये आपको केवल ऐलोवेरा जेल और अन्‍य छोटी मोटी चीजों का उपयोग करना होगा। आज हम आपको बताएंगे कि त्‍वचा की केयर के लिए फेस मिस्‍ट को घर पर कैसे बनाएं। 

एलो वेरा फेस मिस्ट बनाने की सामग्री- 

  • 1 1/2 टेबलस्पून शुद्ध एलोवेरा जेल
  • 2 बड़े चम्मच विच हेजल
  • 5 टेबलस्पून ठंडा पानी
  • स्प्रे बोतल 
  • वैकल्पिक: आवश्यक तेलों की 5 बूंदें

एलो वेरा फेस मिस्ट बनाने का तरीका - 

  • एक बाउल में, बराबर मात्रा में एलोवेरा जेल और पानी मिलाएं। 
  • इसमें मौजूद जितनी भी गाठें हो, उसे चम्‍मच की सहायता से अलग कर दें। 
  • फिर इसमें एक एक कर के अन्‍य सामग्रियां मिलाएं और बोतल में भर दें। 
  • आपका एलो वेरा फेस मिस्‍ट यूज करने के लिये तैयार है। 

चेहरे के लिये कितना फायदेमंद है ऐलोवेरा जेल 
ऐलो चेहरे को बिना चिपचिपा या ग्रीसी लुक दिए इसे मॉइश्चराइज करता है। चेहरे पर झुर्रियों के लिये यह बिल्‍कुल ऐंटी एजिंग एलिमेंट की तरह काम करता है। इसके अलावा यह क्रोनिक स्किन बीमारी जैसे सोरायसिस, कील-मुंहासों और एग्जीमा आदि को ठीक भी करता है। स्‍किन पिगमेंटेशन को भी दूर करने में यह काफी असरदार है। कुल मिला कर ऐलोवेरा जेल को कोई साइड इफेक्‍ट नहीं है।