लाइव टीवी

Face Pack: रसोई में मौजूद इन चीजों से पाएं पिंपल से छुटकारा, जानें कैसे बनाएं फेस पैक 

Updated Dec 05, 2019 | 08:33 IST |

Pimples treatment at home: चेहरे पर एक्‍ने के निशान दिखने में बेहद भद्दे लगते हैं। मुंहासों से छुटकारा पाने के लिये आप किचन में रखी सामग्रियों का उपयोग कर सकती हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
how to get rid of pimples
मुख्य बातें
  • पिंपल से परेशान महिलाएं घरेलू नुस्‍खे आजमा सकती हैं
  • फिटकरी को पानी में भिगा कर इसे चेहरे पर धीरे-धीरे मलें
  • एलो वेरा को पत्‍ते से अलग कर के मुंहासों पर लगाएं

चेहरे पर पिंपल की परेशानी कई लोगों को होती है। मुहांसे होने के कई कारण हो सकते हैं गलत खान पान, स्‍ट्रेस, प्रदूषण, हार्मोन का असंतुलन होना आदि। यही नहीं इसके पीछे कई ऐसे और भी कारण है जिनसे हम अंजान हैं। क्‍या आप जानती हैं कि आपके गंदे तकिये, चादर व तौलिये भी मुंहासों का कारण बनते हैं।

पिंपल से परेशान महिलाएं घरेलू नुस्‍खे आजमा सकती हैं। घर में मौजूद चीजों से यह समस्‍या बिल्‍कुल ठीक की जा सकती है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिसको आजमा कर आप 1 हफ्ते में इस समस्‍या से छुटकारा पा सकती हैं। 

इन टिप्स से पाएं पिंपल से छुटकारा

फिटकरी 
फिटकरी को पानी में भिगा कर इसे चेहरे पर धीरे-धीरे मलें। इससे झुर्रियां भी दूर होंगी और चेहरे पर होने वाले कील-मुंहासे भी दूर होंगे। ये चेहरे की इंप्योरिटिज को भी दूर करता है।

ग्रीन टी 
खौलते पानी में ग्रीन टी मिलाएं और 3-4 मिनट उबालें। फिर इसे छान कर ठंडा कर लें। कॉटन ले कर इसे पूरे चेहरे पर लगाएं, खासतौर पर वहां जहां मुंहासे निकले हों। जरूरत के अनुसार इसे दिन में 1 या 2 बार लगाएं। आप इसे हफ्तेभर के लिये फ्रिज में स्‍टोर कर के रख सकती हैं। 

मुंहासों के लिए एलो वेरा जेल का उपयोग 
एलो वेरा को पत्‍ते से अलग कर के मुंहासों पर लगाएं। प्रति दिन 1-2 बार जरूर लगाएं। 

शहद और दालचीनी का मास्क 
शहद और दालचीनी में एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबैक्‍टीरियल गुण होते हैं, इसलिए जब इसे लगाया जाता है तो वे मुंहासे को दूर करने में मदद करते हैं। दरअसल, ज्यादातर मुंहासों की समस्या ऑयली स्किन वालों को होती है। अगर आप इसे रोजाना चेहरे पर लगाएंगी तो चेहरे पर निकलने वाला ऑयल भी कम हो जाएगा। 

जीरे का करें ऐसे इस्तेमाल 
जीरा आपके पिंपल्स को रातोंरात कम कर सकता है। जीरा पीसकर लगाने से पिंपल्स खत्म हो जाते हैं और आपकी स्किन ग्लो करने लगती हैं।