लाइव टीवी

Spoon Hacks: आईलाइनर लगाने से लेकर सूजी आंखों को सही करने तक, जानें चम्मच के ब्यूटी से जुड़े फायदे

Updated Mar 17, 2020 | 06:30 IST |

Spoon beauty hacks: चम्मच सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि खूबसूरती बढ़ाने के भी काम आती है। चम्मच से आप सूजी आंखों से लेकर स्टाइलिश मेकअप लुक्स तक पा सकते हैं। जानें चम्मच के कुछ ब्यूटी हैक्स...

Loading ...
Spoon beauty hacks
मुख्य बातें
  • चम्मच खाने के अलावा भी कई चीजों में काम आती है
  • इससे आप मेकअप में मदद ले सकती हैं
  • इसके अलावा सूजी आंखों को भी चम्मच से ठीक किया जा सकता है

हर किसी के किचन में स्टील का चम्मच जरूरी होता है। चम्मच से आप कई अलग-अलग तरह की चीजें खाती हैं, लेकिन इसका खाने के अलावा भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको भले ही सुनने में अजीब लगे, लेकिन चम्मच का ब्यूटी की दुनिया में बहुत महत्व है। इससे कई मेकअप आइटम को आप चुटकियों में यूज कर सकती हैं और आंखों की सूजन को भी कम कर सकती हैं। हम आपको बताते हैं कि चम्मच ब्यूटी के लिए किस तरह से इस्तेमाल की जा सकती हैं...

पलकों को करें कर्ल
अगर आपके पास आईलैश कर्लर नहीं है तो आप चम्मच की मदद से भी पलकों को कर्ल कर सकती हैं। इसके लिए चम्मच पर पहले ब्लो ड्रायर चलाएं, जब ये गर्म हो जाए तब इसके गहराई वाले हिस्से को पलकों के ऊपर रखें और उंगुलियों से पलकों को इसके किनारों पर मोड़कर दबाएं। 

विंग्ड आईलाइनर
चम्मच से भी आप विंग्ड आईलाइनर लगा सकती हैं। इसके लिए आप चम्मच को वीडियो में दिखाए अनुसार आंख के बाहरी हिस्से पर रखें और आईलाइनर लगाएं। इसके बाद इसे ऊपर की तरफ रखकर आईलाइनर से शेप बनाएं। अब इसे बीच में से फिल कर लें।

सूजी हुई आंखें
कई बार नींद पूरी न होने या ज्यादा सो जाने की वजह से आंखें सूजी हुईं दिखाई देने लगती है। चम्मच की मदद से आप अपनी आंखों की सूजन को दूर कर सकती हैं। इसके लिए 2 चम्मचों को कुछ देर के लिए डीप फ्रीजर में रख दें। ठंडा होने पर इन्हें गहराई वाले हिस्से की अपोजिट साइड से दोनों आंखों के ऊपर लगाएं और हल्का दबाएं। कुछ मिनट ऐसा करने से आंखों की सूजन कम हो जाएगी।

टूटे हुए मेकअप प्रोडेक्ट को करें ठीक
कॉम्पैक्ट पाउडर, फाउंडेशन जैसे मेकअप प्रोडेक्ट अगर गिर कर टूट जाए तो आप उसे भी चम्मच से ठीक कर सकते हैं। इसके लिए टूटे प्रोडेक्ट पर रबिंग एल्कोहल डालें और फिर चम्मच से दबाएं। इससे प्रोडेक्ट थोड़ा सही हो जाएगा और आप उसका फिर से इस्तेमाल कर पाएंगी।