लाइव टीवी

Lips Care In Summer: गर्मी में त्वचा के साथ होठों की भी खूबसूरती बढ़ाएं, कभी नहीं होगी होंठ फटने की समस्या

Updated May 21, 2020 | 20:23 IST

Lip care Tips: सर्दी हो या फिर गर्मी हमेशा होंठ फटने की शिकायत बनी रहती हैं। फटे हुए होंठ देखने में काफी बुरे लगते हैं, ऐसे में इसका खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

Loading ...
Lips care in summers
मुख्य बातें
  • सर्दी हो या गर्मी हमेशा फटे होठों की शिकायत बनी रहती हैं।
  • होंठों की नमी बनी रहे इसके लिए इन उपायों को आजमा सकते हैं।
  • गर्मी में इस तरह रखें अपने होंठ का ख्याल

सर्दी के साथ-साथ गर्मी में भी अक्सर लोगों को होंठ फटने की समस्या होती है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि हम अपने होंठों का ख्याल अच्छी तरीके से रखें। उन तरीकों को अपनाएं जिससे होंठों की नमी बनी रहे और हमेशा खूबसूरत दिखें। अक्सर लोग सर्दी के साथ-साथ गर्मी में भी लिप बाम का उपयोग करते हैं। ताकी होंठ फटने की समस्या से छुटकारा पा सकें। वहीं गर्मी के मौसम में त्वचा के साथ-साथ होंठों का भी खास ख्याल रखना चाहिए। 

गर्मी में इस तरह रखें अपने होंठ का ख्याल

  • गर्मी में होंठों की नमी कम हो जाती है, क्योंकि होंठों को नैचुरल ऑयल नहीं मिलता। इसके साथ गर्मी के दिनों में होंठ डिहाइड्रेट हो जाते हैं, इसलिए भी फटने लगते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए हमेशा लिप बाम या फिर वैसलीन का इस्तेमाल करें।
  • गर्मियों में अक्सर हमारी त्वचा ड्राय हो जाती है, जिसकी वजह से होंठ भी फटने लगते हैं। वहीं अगर आप गर्मी में लिपस्टिक लगाती हैं तो उसे रगड़-रगड़ कर ना उतारें, इससे होंठ बुरी तरह से फट जाते हैं। कई बार इससे त्वचा छिल जाती हैं। बेहतर है कि गर्मी में नैचुरल चीजों का अधिक इस्तेमाल करें।
  • गर्म चीजे जैसे चाय, कॉफी आदि होंठों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में इन चीजों का सेवन करने से बचे। अगर आप इन चीजों का सेवन करना चाहते हैं तो इन्हें ठंडा करके पिएं। 
  • रात में अपने होंठों पर लिप बाम या फिर वैसलीन जेली लगाकर सोएं। अगर आप चाहे तो उंगली से धीर-धीरे अपने होंठ को मसाज भी दें सकते हैं। 20 से 30 सेंकड बाद उसे छोड़ दें, इस तरह जेली पूरे होंठ में फैल जाएगी।
  • सुबह में जब ब्रश करते हैं तो उस दौरान अपने होंठ पर ब्रश को रब करें। इससे डेड स्किन आसानी से निकल जाएंगे और मसाज से होंठों में ब्लड फ्लो भी बढ़ेगा।
  • जिस तरह त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए स्क्रब करते हैं, उसी तरह होंठों को भी स्क्रब करें। सप्ताह में एक बार स्क्रब जरूर करें, इसके लिए आप नैचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो शहद और चीनी को मिलाकर स्क्रब तैयार कर सकती हैं।
  • अपने डायट में विटामिन ए युक्त आहार को शामिल करें। हेल्दी त्वचा के साथ होंठों के लिए विटामिन ए फायदेमंद होते हैं। हरी सब्जी, गाजर, टमाटर आदि जैसी चीजों का सेवन करें। यह विटामिन ए की कमी को पूरा करता है। त्वचा के साथ-साथ आप अपने होंठ को भी हेल्दी रख सकेंगे।