लाइव टीवी

Teej Mehndi designs : मेहंदी से पूरा करें श्रृंगार, देखें हरियाली तीज 2021 के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

Updated Aug 09, 2021 | 11:59 IST

Hariyali Teej Mehndi Design: सावन मास की तृतिया तिथि दंपत्ति के लिए बहुत विशेष मानी जाती है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का पुनर्मिलन हुआ था। महिलाएं इस दिन अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं।

Loading ...
हरियाली तीज पर खूबसूरत मेहंदी के साथ अपने हाथों की बढ़ाएं शोभा (Pic: Istock)
मुख्य बातें
  • हरियाली तीज पर मेहंदी के साथ पूरा होता है महिलाओं का साज श्रृंगार, इस वर्ष 11 अगस्त के दिन पड़ने वाली है हरियाली तीज।
  • अपने साड़ी और गहनों के अनुसार आप मेहंदी डिजाइन पिक कर सकती हैं, मेहंदी के साथ फ्लोरल और हरे रंग की साड़ी बेस्ट लगेगी।
  • हरियाली तीज के पर्व पर आप अपने हाथों को शेडड, फ्लोरल, अरेबियन, झालर और इंडियन मेहंदी डिजाइन्स के साथ नया रूप दे सकती हैं।

Hariyali Teej Mehndi Design: सावन मास में पड़ने वाले व्रत, पर्व और त्योहर भगवान शिव और माता पार्वती के उपासकों के लिए विशेष माने गए हैं। इस माह की तृतिया तिथि पर हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव तथा माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। इस दिन भक्त माता पार्वती तथा भगवान शिव की पूजा करते हैं। यह पर्व पति-पत्नि के रिश्ते में मिठास लाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। हरियाली तीज पर महिलाएं श्रृंगार का विशेष ध्यान रखती हैं। मेहंदी के साथ उनका श्रृंगार पूरा होता है। अगर आप भी हरियाली तीज पर मेहंदी लगाने के लिए खूबसूरत डिजाइन्स ढूंढ रही हैं तो आज हम आपके लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं। 

हरियाली तीज 2021 के लिए यहां देखें कुछ बेहतरीन और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन। 


फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

हरियाली तीज जैसे पर्व के लिए फ्लोरल मेहंदी डिजाइन बहुत विशेष है। धार्मिक पर्वों के दौरान महिलाएं अधिकतर फ्लोरल डिजाइन लगाती हैं। आप अपने मेहंदी के साथ साड़ी सेलेक्ट कर सकती हैं। 


झालर मेहंदी डिजाइन 

महिलाओं और लड़कियों को झालर मेहंदी डिजाइन बहुत अच्छी लगती है। खास पर्वों के लिए इस डिजाइन की मांग ज्यादा रहती है। 


शेडड मेहंजी डिजाइन 

हरियाली तीज के लिए शेडड मेहंदी डिजाइन बेस्ट है। आजकल यह ट्रेंडी है और महिलाओं को बहुत पसंद है। शादी और धार्मिक पर्वों के दौरान यह मंहदी प्रचलन में रहती है। 


अरेबियन मेहंदी डिजाइन 

अरेबियन डिजाइन का ट्रेंड कभी जा नहीं सकता है। चाहे कोई भी पर्व हो यह डिजाइन अक्सर हर ड्रेसेज के साथ खिलती है। हरियाली तीज के लिए आप यह डिजाइन भी अपना सकती हैं। 


इंडियन मेहंदी डिजाइन 

हरियाली तीज और शादी-विवाह जैसे पर्वों के लिए इंडियन मेहंदी डिजाइन सबसे उत्तम है। सुहागिन महिलाएं इस पर्व पर यह डिजाइन जरूर अपनाएं। 

मेहंदी का रंग गहरा रचे, इसके लिए मेहंदी सूखने के बाद ही निकालें। मेहंदी निकालने के बाद आप सरसों या लौंग का तेल लगा सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी का रंग निखर कर आएगा।