लाइव टीवी

Eyebrow Grooming Tips: घर पर आसानी से संवारी जा सकती हैं आइब्रोज, देखें ये जरूरी ट‍िप्‍स

Updated Jun 22, 2021 | 17:10 IST

अच्‍छी आईब्रोज चेहरे के न‍िखार को बढ़ा देती हैं। वैसे इनको घर पर भी संवारा जा सकता है। जानें घर पर आईब्रोज को संवारने के ट‍िप्‍स।

Loading ...
आइब्रो संवारने के टिप्स (Pic : Istock)
मुख्य बातें
  • काली और घनी आइब्रोज चेहरे की खूबसूरती बढ़ाती हैं
  • सही ब्रश का इस्तेमाल करने से आइब्रो घनी द‍िखती हैं
  • आइब्रोज को खूबसूरत बनाने के लिए सही रंग का चुनाव करना चाह‍िए

Eyebrow Grooming Tips: अक्सर महिलाएं अपनी आइब्रो को खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। अधिकतर महिलाएं तो पार्लर जाकर अपने आइब्रो की शेप बनवाती हैं। लेकिन फिर भी उनके आइब्रो की खूबसूरती निखर नहीं आ पाती है। यदि आप यहां बताए गए टिप्स को अपनाएं, तो आप घर बैठे ही अपने आइब्रो को खुद से संवार कर अपने चेहरे के निखार को बढ़ा सकती हैं। यहां आप आइब्रो को घर में संवारने के आसान टिप्स कौन-कौन से हैं जान सकती हैं। 

आइब्रो संवारने के आसान टिप्स, how to groom eye brows

1. भरी हुई आइब्रो बनाना

पेंसिल चलाने की वजह से अक्सर आइब्रो पतली और झड़ जाती हैं। यदि आप fuller आइब्रो बनवाएं, तो आपकी आइब्रो बेहद घनी और खूबसूरत नजर आ सकती है।

2. सही रंग चुनें

आइब्रो को खूबसूरत बनाए रखने के लिए अक्सर महिलाएं ब्यूटीशियन के पास जाकर आइब्रो को ट्रिम करवाती रहती हैं। कभी कभी पार्लर में आइब्रो बनवाने के दौरान हमारी आइब्रो खराब भी हो जाती है। ऐसे में यदि आप आइब्रो पेंसिल या जेल का उपयोग ऐसे शेड से करें, जो आपके आइब्रो के रंग के की हो, तो आपकी आइब्रो बेहद घनी और खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

3. सामग्री का ध्यान रखें

अक्सर महिलाएं अपनी आइब्रो को घना बनाने के लिए पार्लर में पाउडर वाले आइब्रो उत्पाद का उपयोग करती है। यदि आप इन उत्पादों का उपयोग करने के बजाय जेल का इस्तेमाल करें, तो आपकी आइब्रो बेहद खूबसूरत और घनी दिख सकती हैं।

4. सही आइब्रो ब्रश चुनें

अक्सर महिलाएं अपने झड़े हुए आइब्रो को घना और काला बनाने के लिए आइब्रो ब्रश का इस्तेमाल करती हैं आपको बता दें, कि सही आइब्रो ब्रश ना होने की वजह से आइब्रो और भी झड़ सकती हैं। यदि आप सही आइब्रो ब्रश का चयन करें, तो आपकी आइब्रो बेहद खूबसूरत और घनी रह सकती हैं।