लाइव टीवी

World Laughter Day 2022: जिंदगी हंसने की नाम है, खुश रहिए और खिलखिलाइए, अपनों को भेंजें ये 'कोट्स' और 'शायरियां'

Updated May 01, 2022 | 06:10 IST

   World Laughter Day 2022 quotes And Shayari: विश्व हास्य दिवस के मौके पर आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों के ये प्यारे कोट्स और शायरियां भेजकर उनके चेहरे पर स्माइल ला सकते हैं।

Loading ...
आज पूरे विश्व में छह हजार से भी अधिक हास्य क्लब हैं (प्रतीकात्मक फोटो, साभार-istock)

'वर्ल्ड लाफ्टर डे' (World Laughter Day) विश्व भर में मई महीने के पहले संडे को मनाया जाता है। इसका विश्व दिवस के रूप में प्रथम आयोजन 11 जनवरी, 1998  को मुंबई में किया गया था। विश्व हास्य योग आंदोलन की स्थापना का श्रेय डॉ मदन कटारिया को जाता है। हास्य योग के अनुसार, हास्य सकारात्मक और शक्तिशाली भावना है जिसमें व्यक्ति को ऊर्जावान और संसार को शांतिपर्ण बनाने के सभी तत्व उपस्थित रहते हैं। 

विश्व हास्य दिवस का आरंभ संसार में शांति की स्थापना और मानवमात्र में भाईचारे और सदभाव के उद्देश्य से हुई। विश्व हास्य दिवस की लोकप्रियता हास्य योग आंदोलन के माध्यम से पूरी दुनिया में फैल गई। आज पूरे विश्व में छह हजार से भी अधिक हास्य क्लब हैं। इस मौके पर विश्व के बहुत से शहरों में रैलियां, गोष्ठियां एवं सम्मेलन आयोजित किये जाते हैं।

वर्ल्ड लाफ्टर डे पर आप अपने चाहने वालों को निम्न संदेश अपनों को भेज सकते हैं, आइए एक निगाह डालते हैं ऐसे ही मैसेजेस, शायरियों पर- 

हंसी के बिना बिताया हुआ दिन
बर्बाद किया हुआ दिन है।
विश्व हास्य दिवस

हास्य सकारात्मक और शक्तिशाली भावना है,
जो व्यक्ति को ऊर्जावान और संसार को शांतिपूर्ण बनाता है।
विश्व हास्य दिवस

दुनिया में हंसी और खुशी से बड़ी कोई भी दूसरी शक्ति नहीं है,
ये शक्तियां इंसान को बड़े बड़े खौफ से बचा लेती हैं.
World Laughter Day 2022

हंसी एक दर्द निवारक दवा है खुलकर हंसने से
आपका दिल स्वस्थ रहता है; हंसते हंसाते रहो!!
World Laughter Day

हंसता हुआ चेहरा आपकी शान बढ़ाता है,
हंसकर किया हुआ काम आपकी पहचान बढ़ाता है
हंसते मुस्कुराते रहिए
विश्व हास्य दिवस

जब आप बूढ़े होते हैं तब हंसना नहीं छोड़ते,
जब आप हंसना छोड़ते हैं तब आप बूढ़े होते हैं.
World Laughter Day 2022

अगर जीवन का आनंद लेना है तो
खुलकर हंसना सीखो।
World Laughter Day 2022

हंसी एक ऐसी चीज है जो चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देती है,
इसलिए हंसिए मुस्कुराइए और सेहतमंद रहिए।
World Laughter Day 2022

केवल एक क्षण के लिए ही सही,
किसी के चेहरे की मुस्कान बनकर देखें
World Laughter Day 2022

मुस्कान आत्मा का चुंबन है
विश्व हास्य दिवस 2022

जब हास्य खत्म हो जाता है,
सभ्यता खत्म हो जाती है।
विश्व हास्य दिवस 2022

एक अच्छी हंसी, एक घर में
धूप की किरण जैसी है।
World Laughter Day 2022