लाइव टीवी

Top 5 Tea Gargen in India: ये हैं भारत के 5 सबसे खूबसूरत चाय बागान, जानें कहां- कहां हैं स्थित

Updated Mar 18, 2021 | 12:26 IST

भारत में ऐसे कई चाय बागान हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। साथ ही चाय के बागानों में दूषित रहित वातावरण होता है। यहां जानें भारत के 5 सबसे खूबसूरत चाय बागानों के बारे में।

Loading ...
India's Most Beautiful Tea Gardens
मुख्य बातें
  • नीलगिरी पहाड़ियों पर करीब 100 साल से उगाई जा रही है चाय।
  • आसाम के जोरहाट में हर साल मनाया जाता है चाय महोत्सव।
  • दार्जिलिंग को भारत का सबसे अच्छा चाय बागान माना जाता है।

भारत में अधिकांश लोगों की दिन की शुरुआत चाय सही होती है। लोग अक्सर काम करने से पहले चाय जरूर पीते है। इससे शरीर में स्फूर्ति आती है। यदि आप भी चाय पीने के शौकीन है, तो भारत में स्थित इन 5 चाय के बागानों की सैर एक बार जरूर करें। यहां आपको ताजी हवा औ शुद्ध वातावरण मिल सकता हैं। इस जगह को घूमने के साथ-साथ आप वहां से शुद्ध चाय की पत्तियां अपने साथ लेकर भी आ सकते हैं। तो आइए जाने भारत के 5 खूबसूरत चाय बागान कौन-कौन से हैं।

भारत में घूमने वाले 5 खूबसूरत चाय बागान

1. पालमपुर (हिमाचल प्रदेश )

हिमाचल प्रदेश में स्थित पालमपुर भारत में चाय बागान के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यह बागान कई एकड़ों में फैली हुई हैं। हर साल यहां लाखों पर्यटकों की भीड़ चाय के बागान को देखने के लिए लगती है। इस जगह आप शुद्ध वातावरण के साथ-साथ प्रकृति की हरियाली का भी आनंद उठा सकते हैं।

2. मुन्नार (केरल)

केरल में स्थित मुन्नार चाय बागान के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां आप चाय बागान घूमने से आप ताजी-ताजी पत्तियां घर भी ला सकते है। यहां आपको चाय बागान देखने के साथ प्राकृतिक का खूबसूरत नजारा भी देख सकते हैं।

3. जोरहाट (असम)

आसाम में स्थित जोरहाट सबसे बड़ा चाय उत्पादक क्षेत्र माना जाता है। जोरहाट में हर वर्ष चाय महोत्सव मनाया जाता है। इस महोत्सव का मजा उठाने के लिए हर साल भारी तादाद में पर्यटकों की भीड़ लगती है। यहां आप चाय के बागान की सैर करने के साथ-साथ महोत्सव का भी मजा ले सकते है।

4.  दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)

पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग शहर चाय के बागान के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। भारत में 25% चाय का उत्पादन यहां से किया जाता है।खूबसूरत मौसम और हसीन वादियों के से घिरा हुआ ये शहर लोगों के आकर्षण का केंद्र है। हर साल यहां लाखों पर्यटक चाय के बागान की सैर करने जरूर आते हैं। यहां आकर आप चाय पीने के साथ-साथ उनकी हरियाली पत्तियों को देखने का भी मजा ले सकते हैं।

5. नीलगिरी पहाड़ (तमिलनाडू)

तमिलनाडू में स्थित नीलगिरी पहाड़ी पहाड़ी पर 100 साल से भी अधिक समय से उगाया जाने वाला चाय का बागान पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां कई टी प्लांट भी बनाएं गए है। नीलगिरी के पास स्थित कुनूर में आप कई चाय के बागान को देखने का मजा ले सकते है।