लाइव टीवी

Top 10 Honeymoon Indian Destinations: भारत में इन खूबसूरत 10 जगहों पर ले सकते हैं हनीमून का मजा

Updated Jan 28, 2021 | 13:11 IST

भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो हनीमून के लिए बेहद खास हैं। बीच, हिल स्टेशन और वाइल्ड लाइफ जैसे कई हनीमून स्पॉट कपल की जिंदगी को यादगार बना देते हैं।

Loading ...
Top Honeymoon Destinations
मुख्य बातें
  • भारत में 10 जगहों पर लें हनीमून का आनंद
  • मनाली कपल्स की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है
  • अंडमान में नीले पानी के बीच बिताएं खास पल

Top Ten Honeymoon Destinations For Couples In India: शादी के बाद हनीमून पर जाना एक खास अनुभव होता है। जब किसी की शादी होती है तो वो शादी से पहले या शादी के बाद सबसे पहले हनीमून की प्लानिंग करता है कि हमारे हनीमून के लिए सबसे बेस्ट जगह कौन-सी होनी चाहिए। जहां वह अपने साथी के साथ प्यार के पल गुजार सके। यहां पर हम आपको भारत के टॉप 10 हनीमून डेस्टिनेशंस के बारे में बताने जा रहे हैं।

गोवा
गोवा हनीमून के लिए एक बहुत शानदार जगह है जो अपनी प्रकृति, आकर्षक दृश्‍यों, समुद्र की लहरों और शीतल हवाओं से हनीमून कपल की जिंदगी को यादगार बना देता हैं। गोवा स्थान अपने आप में रोमांटिक और मनमोहक है।

दार्जिलिंग
मशहूर दार्जिलिंग क्वीन आफ हिल्स के नाम से एक बहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन रहा है। ज्यादातर कपल्स हनीमून के लिए ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। यहां पर बर्फ से ढकी कंचनजंगा की चोटियां और प्राकृति की सुंदरता से लदे खूबसूरत पहाड़ मस्ती और मजे को दुगना कर देते हैं।

मनाली
मनाली की वादियां हनीमून कपल्स की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां हर मौसम में मस्ती, रोमांस और रोमांच का पैकेज आपको मिलेगा। कुदरत ने मनाली को सदाबहार खूबसूरती से नवाजा है। यहां पर आपको जंगलों से घिरी मनाली घाटी में पक्षियों का कलरव सुनाई देगा।

श्रीनगर
श्रीनगर एक ऐसी जगह है जो हनीमून के लिए आपको यादगार अनुभव दे सकता है। यहां आप फूलों से लदी और बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच अपने पार्टनर के साथ प्यार भरे पल बिता सकते हैं और हाउसबोट में ठहरने का अनुभव भी ले सकते हैं।

नैनीताल
नैनीताल झीलों, चोटियों, पहाड़ों और घाटियों से भरा एक आकर्षक स्थल है जहां की यात्रा करके आप अपने प्यार भरे वैवाहिक जीवन की शुरुआत कर सकते हैं।

शिमला
शिमला एक ऐसी जगह है जहां आप शानदार हरे-भरे घास के मैदानों और आकर्षक पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। अगर आपको शिमला में बर्फ का मजा लेना है तो इसलिए आपको सर्दी के मौसम में यहां की यात्रा करनी चाहिए।

अंडमान निकोबार
अंडमान निकोबार को गार्डेन ऑफ इडेन भी कहा जाता है। नारियल की सघन छाया, घने जंगल, ताजी हवा, फूल और पक्षी प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इस द्वीप पर आप स्कूबा डाइविंग जैसे रोमांचक खेलों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

केरल
हनीमून के लिए केरल सबसे खूबसूरत जगह है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, मनोहर समुद्री किनारा, नारियल और खजूर के पेड़ो के झुरमुट के बीच में नाव पर सवारी, चारों ओर हरियाली और बेहद खूबसूरत नजारे, ये सब केरल की असली खूबसूरती की पहचान हैं। इन रुमानी नजारों में प्यार भरे दिलों की धड़कने बढ़ना स्वाभिक है।

लक्षद्वीप
लक्षद्वीप को वॉटर स्पोर्ट के लिए एक बेहतरीन जगह माना जाता है। यहां के द्वीप नए जोड़ों को अपनी ओर खींच लेते हैं। लक्षद्वीप में बने रिसॉट्स आपके हनीमून को और भी बेहतर बना देंगे।

कोवलम
कोवलम भारत में हनीमून मनाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां पर हनीमून कपल हवा और लाइटहाउस जैसे प्राचीन समुद्र तट की सैर कर सकते हैं और बीच पर खजूर और नारियल के वृक्षों के नीचे सुकून के कुछ पल बिता सकते  हैं।