लाइव टीवी

eid ul adha mehndi designs: ईद के जश्न को हाथों में मेहंदी रचा कर बनाएं और भी खास, अपनाएं यह आसान टिप्स

Updated Jul 21, 2021 | 10:11 IST

Eid Al Adha 2021: मुसलमानों के लिए ईद का त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। पूरे विश्व में धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जाता है। महिलाएं इस दिन नए-नए कपड़े पहनती हैं और अपने हाथों में मेहंदी भी रचती हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTimes of India
ईद के लिए आसान मेहंदी टिप्स
मुख्य बातें
  • बकरीद के दिन महिलाएं अपने हाथों में सुंदर मेहंदी लगाती हैं और सजती-संवरती हैं।
  • ईद के जश्न को और खास बनाने के लिए आप अपने हाथों में नए और ट्रेंडी अरेबिक डिजाइन आजमा सकती हैं।
  • कोरोनावायरस के वजह से आप घर में मेहंदी लगा रही हैं तो मेहंदी के अच्छे और गहरे रंग के लिए कुछ टिप्स जरूर अपनाएं।

Eid Al Adha 2021: ईद का त्यौहार रमजान की समाप्ति का प्रतीक माना गया है जो विश्वभर में मुसलमानों द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। मुसलमानों के लिए ईद का त्यौहार बहुत अहम माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह कहा जाता है कि रमजान के महीने में ही पैगंबर मोहम्मद को कुरान का पहला रहस्योद्घाटन मिला था। मुसलमान इस त्यौहार को पूरे रीति-रिवाज और परंपराओं के साथ मनाते हैं। महिलाएं और बच्चे विशेष रूप से इस दिन तैयार होते हैं और नए-नए कपड़े पहनते हैं। महिलाएं इस दिन अपने हाथों में मेहंदी भी रचती हैं। ईद के दिन लोग आपस में खुशियां बांटते हैं और हर जगह हर्षोल्लास का माहौल रहता है। मगर कोरोनावायरस की वजह से पिछले साल की तरह इस साल भी इस त्यौहार की रौनक कम हो जाएगी। लेकिन कुछ आसान चीजें अपनाकर आप माहौल खुशनुमा बना सकती हैं। अगर आप कोरोनावायरस के वजह से घर में रहकर मेहंदी लगा रही हैं तो मेहंदी के अच्छे और गहरे रंग के लिए यह टिप्स जरूर ट्राई करें।

मेहंदी के गहरे रंग के लिए ट्राई करें यह आसान उपाय।


आसान मेहंदी डिजाइन चुनें

अगर आप मेहंदी लगाने में एक्सपर्ट नहीं हैं तो आपको कुछ आसान और लाइट मेहंदी डिजाइन चुनने चाहिए। ऐसा करने से आप अपना समय भी बचा लेंगी और आपको मेहंदी लगाने का तजुर्बा भी हासिल हो जाएगा। 

रात में लगाएं मेहंदी

अगर आप चाहती हैं कि आपके हाथों में मेहंदी का रंग गहरा रचे तो रात में अपने सारे काम निपटाने के बाद सोते समय मेहंदी लगाएं। ऐसा करने से रात भर मेहंदी आपके हाथों में लगी रहेगी और गहरा रंग चढ़ेगा।

गहरे लाल रंग के लिए अपनाएं ये तरीका 

अगर आप अपने मेहंदी का रंग गहरा करना चाहती हैं तो मेहंदी सूखने के बाद लगातार उस पर नींबू और चीनी का घोल लगाते रहिए। 

मेहंदी छुड़ाने के बाद हाथ ना‌ धोएं

बहुत सी महिलाएं मेहंदी छुड़ाने के बाद अपने हाथ साबुन से धो लेती हैं। ऐसा करने से आपके हाथों में मेहंदी का रंग गहरा नहीं चढ़ेगा। मेहंदी छुड़ाने के समय अपने हाथों पर सरसों का तेल लगा लीजिए उसके बाद हाथ आपस में रगड़ते हुए मेहंदी को निकालें।

मेहंदी को जबरदस्ती ना सुखाएं

याद रखें कि जितना जल्दी आप अपनी मेहंदी हटाएंगी उतना हल्का रंग चढ़ेगा। इसीलिए अपनी मेहंदी को जबरदस्ती नहीं सुखाना चाहिए। ‌इसके साथ मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें।