लाइव टीवी

Tulsi Vivah Rangoli Designs 2021: तुलसी विवाह पर घर में बनाएं रंगोली, यहां देखें खूबसूरत डिजाइन

Updated Nov 15, 2021 | 07:07 IST

Tulsi Vivah Rangoli Designs 2021 Images, Pics, Photos: आज तुलसी विवाह है जिसे देवउठनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस खास मौके पर अपने घर के आंगन में बनाएं खूबसूरत रंगोली। यहां देखें तुलसी विवाह रंगोली डिजाइन।

Loading ...
Tulsi Vivah Rangoli Designs 2021
मुख्य बातें
  • आज तुलसी विवाह है, जिसे देवउठनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।
  • इस दिन से शादियां शुरू हो जाती हैं।
  • इस खास दिन अपने घर बनाएं खूबसूरत रंगोली।

आज तुलसी विवाह है, जिसे देवउठनी एकादशी के रूप में भी जाना जाता है। दरअसल सनातन धर्म में इस दिन तुलसी व‍िवाह बेहद श्रद्धा और धूमधाम से होता है। इस दिन भगवान विष्णु को निंद्रा से उठाने के बाद तुलसी जी का विवाह भगवान शालिग्राम जी से किया जाता है। इस शुभ दिन से शादियां शुरू हो जाती हैं। तुलसी विवाह के शुभ अवसर पर तुलसी के पौधे के पास रंगोली बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

ऐसी मान्यता है कि रंगोली बनाने से देवी देवता बहुत प्रसन्न होते हैं। इस दिन तुलसी माता को दुल्हन की तरह सजाकर उनकी शादी भगवान विष्णु के शालिग्राम से कराई जाती है। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं तुलसी विवाह के शुभ अवसर पर तुलसी के आंगन में बनाने वाली मनमोहक रंगोली डिजाइन। 

तुलसी विवाह का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। आपको बता दें हिंदू धर्म के अनुसार तुलसी विवाह के दिन भगवान विष्णु लंबी निंद्रा से उठते हैं। इस दिन कोई भी शुभ काम शुरू करने से वह पूरा हो जाता है। तुलसी विवाह के दिन सभी महिलाएं सुबह-सुबह उठकर माता तुलसी की पूजा अर्चना कर उन्हें लाल चुन्नी चढ़ाती हैं। 

मालूम हो कि माता तलुसी पूर्व जन्म में वृंदा के नाम से जानी जाती थीं। इस द‍िन श्री हर‍ि के शाल‍िग्राम रूप से राम तुलसी का व‍िवाह करवाया जाता है। ऐसी पौराणिक मान्यता है कि तुलसी विवाह का अनुष्ठान करने वाले को कन्यादान ज‍ितना ही पुण्‍य प्राप्‍त होता है।