लाइव टीवी

Relationship: प्‍यार के मामले में न करें इन 6 राशियों के लोगों पर भरोसा, देते हैं अक्‍सर धोखा 

Updated Jan 24, 2020 | 07:00 IST |

Which Zodiac Signs Are Cheaters: वैसे तो कोई भी व्यक्ति से आपको प्यार में धोखा मिल सकता है लेकिन माना जाता है कि कुछ खास राशियों के लिए अक्सर दिल तोड़ देते हैं। 

Loading ...
Which Zodiac Signs Are Cheaters
मुख्य बातें
  • प्यार और ब्रेकअप जीवन का एक हिस्सा है
  • लड़ाई झगड़ा और पार्टनर से साथ अंडरस्टैंडिंग न होने के कारण भी ब्रेकअप होना बहुत आम बात है
  • कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है और प्यार में बार-बार धोखा खाने के बाद दोबारा किसी से दिल लगाने की इच्छा नहीं होती है

प्यार और ब्रेकअप जीवन का एक हिस्सा है। लोग प्यार करते हैं और जब उनकी रिलेशनशिप आगे नहीं बढ़ पाती तो फिर ब्रेकअप हो जाता है। इसके अलावा लड़ाई झगड़ा और पार्टनर से साथ अंडरस्टैंडिंग न होने के कारण भी ब्रेकअप होना बहुत आम बात है। लेकिन कई बार प्यार में धोखा भी मिलता है जिसके कारण दिल टूट जाता है और फिर दूसरों पर जल्दी विश्वास नहीं होता है। कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है और प्यार में बार-बार धोखा खाने के बाद दोबारा किसी से दिल लगाने की इच्छा नहीं होती है। लेकिन किसे पता होता है कि उसे प्यार में धोखा मिलेगा। वास्तव में किसी भी व्यक्ति को समझने के बाद ही उससे रिलेशनशिप आगे बढ़ानी चाहिए। 

कभी कभी रिलेशनशिप में एक पड़ाव ऐसा आता है जब हमें पता चलता है कि हमारी रिलेशनशिप अब तक झूठ की बुनियाद पर दिखी थी और हमारे साथ किसी ने धोखा किया है। वैसे तो कोई भी व्यक्ति से आपको प्यार में धोखा मिल सकता है लेकिन माना जाता है कि कुछ खास राशियों के लिए अक्सर दिल तोड़ देते हैं। आइये जानते हैं किन राशियों के लोग दिल तोड़ने में माहिर होते हैं।

इन राशियों के लोग प्यार में देते हैं धोखा

कुंभ राशि
इस राशि के लोग वैसे तो बहुत अच्छे नेचर के होते हैं लेकिन अपने पार्टनर की गलती को माफ नहीं कर पाते और तुरंत ही रिश्ता खत्म करने जैसा बड़ा कदम उठा लेते हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग अपने पार्टनर को जितना प्यार करते हैं, नफरत भी उतना ही ज्यादा करते हैं। इस राशि के लोगों को इस बात की परवाह नहीं रहती कि उनके व्यवहार से लोगों का दिल दुख सकता है। उन्हें लगता है वो जो कुछ कर रहे हैं तो बिल्कुल सही है।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को गुस्सा बहुत अधिक आता है और इसकी वजह से पार्टनर के साथ हमेशा झगड़ा होता रहता है। वृश्चिक राशि के लोगों का गुस्सा इतना खतरनाक होता है कि इसके चलते वे कभी-कभी पार्टनर के साथ रिश्ते भी खत्म कर लेते हैं।

मीन राशि
मीन राशि के लोगों को समझना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं और पूरी आजादी चाहते हैं। यदि पार्टनर दखल देने की कोशिश करता है तो उससे ब्रेकअप करने में जरा भी समय नहीं लगाते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोग अपनी खुशी में सबकी खुशी समझते हैं। इस राशि के लोगों को अगर अपने पार्टनर से खुशी नहीं मिलती है तो उन्हें छोड़कर दूसरा पार्टनर तलाशने लगते हैं।

मकर राशि
इस राशि के लोग जरुरत के हिसाब से काम करते हैं। मकर राशि के लोगों में बर्दाश्त करने की क्षमता नहीं होती है और पार्टनर से मनमुटाव होने पर बात को ब्रेकअप तक पहुंचा देते हैं।

अगर आप भी इन राशि वालों से प्यार करते हैं तो थोड़ा संभल कर रहें और पहले अपने पार्टनर के नेचर को समझने की कोशिश करें ताकि आपको प्यार में धोखा ना मिले।