लाइव टीवी

way to teach patriotism: बच्चों में कैसे जगाएं देशभक्ति की भावना, ये 5 तरीके आ सकते हैं काम

Updated Aug 14, 2021 | 09:02 IST

way to teach patriotism : देश की कमान युवा पीढ़ी के हाथों हैं, इस​लिए बचपन से ही छोटे बच्चों में देशप्रेम का बीज बोना जरूरी है। इसके लिए शुरू से ही उनके माता-पिता को उन्हें प्रेरित करना चाहिए।

Loading ...
हाथों में तिरंगा लहराता हुआ बच्चा (pic : Istock)
मुख्य बातें
  • बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए लें टेक्नोलॉजी का सहारा
  • देशप्रेम की भावना विकसित करने के लिए रचानात्मक तरीके भी आ सकते हैं काम
  • बच्चों को आजादी का महत्व समझाया जाना चाहिए

way to teach patriotism : बच्चों की परवरिश का जिम्मा शुरू से ही माता-पिता पर होता है। ऐसे में उन्हें अच्छा इंसान बनाने से लेकर खुद के पैरों पर खड़े होने में भी उनका अहम योगदान होता है। बच्चा न सिर्फ अपने या परिवार के लिए जिम्मेदार बनें, बल्कि देश के लिए भी अपने कर्तव्यों को समझें इसकी जिम्मेदारी भी पैरेंट्स की होती है। इसलिए छोटे बच्चों में कैसे देशभक्ति का जज्बा जगाए, इसके लिए  आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे। ये बच्चों के मन में देश प्रेम की भावना को विकसित करने में मदद करेंगे।

 how to teach patriotism, बच्‍चों को कैसे स‍िखाएं देशभक्‍त‍ि 

मातृभाषा से लगाव

बच्चा स्कूल जाने से पहले ही घर की पाठशाला में बहुत कुछ सीख और समझ लेता है। इसलिए बचपन से ही बच्चों को उनकी मातृभाषा से जोड़ें। जिससे उनमें अपने देश को लेकर लगाव बढ़े। बच्चों को मातृभाषा का सही ज्ञान देने के लिए टेक्नोलॉजी और किताबों का भी सहारा ले सकते हैं।

प्रतीक चिन्हों की बताएं अहमियत
 
बच्चे घर में जो देखते हैं वहीं सबसे पहले सीखते हैं। इसलिए शुरू से ही बच्चों को अपने देश के प्रीतक चिन्हों जैसे— राष्ट्रीय ध्वज, अशोक स्तंभ समेत अन्य जरूरी चीजों का सम्मान करना सिखाएं। इसके अलावा बच्चों को बताएं कि कैसे ये चीजें हर भारतीय नागरिक की जिंदगी में अहम भूमिका निभाती हैं।

वीर जवानों को करें याद

देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त बनाने में वीर जवानों ने अहम भूमिका निभाई है। कई वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान तक कर दिया। ऐसे में उनकी शहादद को याद करने और बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए सच्चे देशभक्तों की घरों में तस्वीर लगाएं। उनकी वीर गाथाओं के किस्से अपने बच्चों को सुनाएं।

आजादी का बताएं मोल

देशवासियों को आजादी बरसों की मेहनत के बाद मिली, इसलिए ये बेहद कीमती है। इसलिए अपने बच्चों को सच्चा देशभक्त बनाने के लिए उन्हें बचपन से ही इसका महत्व बताएं। इसके लिए देशभक्ति की ​कविताएं, वीडियो और दूसरी चीजों की मदद लें। आप चाहे तो बच्चों को घर के बड़े बुजुर्गों के पास बैठाएं, जिससे वो बारीकियों को अच्छे से समझ सकें।

रचनात्मक तरीकों का लें सहारा

बच्चों के मन में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए रचनात्मक चीजों का सहारा लें सकते हैं। इसके लिए उन्हें वीर जवानों की रंग-बिरंगी तस्वीरें दिखाएं, आजादी के जश्न में वो हिस्सा लें इसके लिए प्रेरित करें, गीत-संगीत और डांस आदि के जरिए भी उनमें देशप्रेम जगाने की कोशिश करें।