लाइव टीवी

Interview Tips: इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो कपड़ों के रंग पर दें खास ध्यान, इस रंग के आउटफिट्स डालते हैं प्रभाव

Updated Sep 09, 2022 | 13:03 IST

Interview Dressing Tips: इंटरव्यू में जितना महत्व नॉलेज का होता है, उससे कई ज्यादा महत्त्व कपड़ों का होता है। कपड़ों का रंग पहला इंप्रेशन छोड़ता है और पहला इंप्रेशन हमेशा बेहतरीन होना चाहिए।

Loading ...
इंटरव्यू में इस रंग के कपड़े पहनें
मुख्य बातें
  • जानकारी के अलावा सबसे ज्यादा जरूरी होता है इंप्रेशन जमाना
  • कहते हैं न 'फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन' और फर्स्ट इंप्रेशन आपके कपड़ों से ही दिखता है
  • ऐसे में इंटरव्यू में जाते समय कपड़े व कपड़ों का रंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए

Job Interviews Tips: नौकरी पाने के लिए सबसे जरूरी होता है इंटरव्यू। इंटरव्यू राउंड कंप्लीट करने के बाद ही आपको कहीं अच्छी नौकरी मिलती है। इंटरव्यू नौकरी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इससे तय होता है कि आप नौकरी के काबिल है या नहीं। इंटरव्यू में हर उम्मीदवार को सबसे ज्यादा डर लगता है। इसमें कैसे प्रश्न पूछे जाएंगे, कैसे जवाब देना होगा, कपड़े क्या पहने हैं, जैसे सवाल उम्मीदवारों के मन में आते हैं। जानकारी के अलावा सबसे ज्यादा जरूरी होता है इंप्रेशन जमाना। कहते हैं न 'फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन' और फर्स्ट इंप्रेशन आपके कपड़ों से ही दिखता है। ऐसे में इंटरव्यू में जाते समय कपड़े व कपड़ों का रंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कुछ लोगों को लगता है कि उन्हें सब कुछ आता है और वे आसानी से इंटरव्यू पास कर लेंगे और ऐसे में वे कपड़ों पर ध्यान नहीं देते हैं। किसी भी रंग के कपड़े पहनकर इंटरव्यू देने चले जाते हैं, लेकिन ऐसी गलती आप बिल्कुल न करें। अगर इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो कपड़ों के रंग पर जरूर नजर डालें। आइए जानते हैं इंटरव्यू में किस रंग के कपड़े आप पर सूट करेंगे।

Also Read- Travel With Pet: अपने पालतू जानवर को सफर में साथ ले जाना चाहते हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान

ब्लू रंग

इंटरव्यू में जाते समय आप नीले रंग का कपड़ा पहन सकते हैं। नीला रंग वह भी लाइट होना चाहिए। लाइट ब्लू रंग में आप टीम लीडर के रूप में दिखाई देंगे। यह रंग एक बेहतरीन इंप्रेशन छोड़ता है और दिखने में भी काफी सोबर लगता है। ब्लू रंग शांति, स्थिरता व सच्चाई का प्रतीक है। ऐसे में इंटरव्यू में यह अच्छी छवि छोड़ेगा।

ग्रे कलर 

ग्रे कलर भी एक बेहतरीन कलर है। इंटरव्यू में पहना जाने वाला ग्रे कलर दूसरा सबसे लोकप्रिय रंग माना जाता है। ग्रे रंग से पता चलता है कि आप कुछ नया सीखने और नॉलेज गेन करने के लिए तैयार हैं। ग्रे कलर दर्शाता है कि आपकी सेलेक्शन स्किल्स बहुत अच्छी है।

Also Read- Hair Loss Tips For Men: बाल झड़ने की समस्या से आप भी हैं परेशान? एक बार जरूर आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

सफेद रंग

सफेद रंग इंटरव्यू के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। वाइट कलर एक पॉजिटिव रंग है। इसे पहनने से इमेज भी बहुत अच्छी बनती है। सफेद रंग सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इसलिए इंटरव्यू में जाते समय अगर आपको कोई भी रंग समझ नहीं आ रहा है तो सफेद रंग के कपड़े पहन लें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)