लाइव टीवी

इन राशि की महिलाएं अपने से छोटे पुरुषों को करती हैं डेट, जानिए इसके पीछे के दिलचस्प कारण

Updated Nov 28, 2020 | 18:46 IST

कई बार इंसान अपनी उम्र के हिसाब से व्यवहार करता है और ऐसा साथी चाहता है जो उनकी तरह व्यवहार करे। आइए जानते हैं किन राशि की महिलाओं को अपने से छोटे उम्र के लड़के पसंद होते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
किन राशि की महिलाएं छोटी उम्र के पुरुषों को करती हैं पसंद (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • कुछ राशि की महिलाओं को छोटे उम्र के आदमी आते हैं रास
  • महिलाओं को पसंद आते हैं अपने से छोटे उम्र के फन लविंग पुरुष
  • इन राशि की महिलाओं में है अपने जीवनसाथी को सुरक्षा देने का गुण

मुंबई: वह जमाना अब चला गया है, जब हर जगह रूढ़ीवादी परमपराएं लोगों पर राज करती थीं। अपने बड़ों के तय किए गए रिश्तों को निभाना पड़ता था। अब वह जमाना नहीं है, आदमी हो या औरत, दोनों के पास अब एक समान आजादी और अधिकार हैं कि वह अपने मनचाहे पार्टनर चुन सकते हैं। प्यार उम्र देखकर नहीं किया जाता इसलिए पार्टनर छोटा हो या बड़ा इससे कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है।

आज इस बात के कई सारे उदाहरण है जहां औरतें अपने उम्र से छोटे आदमीयों की तरफ प्रभावित होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशि की औरतें अपने उम्र से छोटे आदमीयों का चयन करती हैं। चलिए जानते हैं कौन सी है वह राशियां।

कर्क राशि: लालन-पालन करने वाली पर्सनालिटी होने के कारण कर्क राशि की महिलाएं अपने से छोटे उम्र के आदमियों को डेट करती हैं। कर्क राशि वाले अपने पार्टनर को लेकर बहुत केयरिंग होते हैैं, इसीलिए इस राशि की महिलाएं अपने से छोटे उम्र के पार्टनर को ढूंढती हैं जिनका वह ध्यान रख सकें और उन्हें प्यार दे सकें। यह महिलाएं ऐसा इसलिए भी करती हैं क्योंकि वह अपने दोषों को रिश्तो में छुपाना चाहती हैं, क्योंकि अगर आप अपने से छोटों की गलतियों का ध्यान रखते हैं तो वह आपकी गलतियों को नहीं बता पाते हैं। 

मेष राशि: मेष राशि की महिलाएं अपने से छोटे उम्र के साथी को इस लिए चुनती हैं ताकि उनके पार्टनर के एक्शन इस राशि की महिलाओं के साथ मिल सकें। वापस अपनी जवानी के दिन को जीने के लिए और वही स्पॉन्टेनियस और इंपल्सिव व्यवहार पाने के लिए यह अपनी उम्र से छोटे आदमियों को बाकियों से ज्यादा पसंद करती हैं। छोटे उम्र के आदमी इनके जिंदगी में उत्साह और उमंग लाते हैं। यह महिलाएं ऐसा इसलिए भी करती हैं क्योंकि इनकी राशि सबसे परिपक्व कहे जाने वाली राशियों में से एक है। 

वृषभ राशि: वृषभ राशि के लोग बहुत रक्षात्मक व्यवहार वाले होते हैं, इनके अंदर दूसरों को बचाने का गुण होता है साथ में यह अपने रिश्तों के ऊपर ढाल बनकर रहते हैं। इसीलिए इस राशि की महिलाएं अपने आप को अपने रोमांटिक पार्टनर्स के सामने बड़ा दिखाते हैं। इन महिलाओं को हिदायत और उपदेश देना पसंद होता है, इसीलिए यह ऐसे आदमियों को ढूंढती हैं जो इनसे उम्र में छोटे हों।

मिथुन राशि: इस राशि की औरतें ऐसे पाटनर को ढूंढती हैं जो उनकी तरह होते हैं। मिथुन राशि के लोग फन लविंग होते हैं, इस राशी के लोग यह मानते हैं कि उम्र के साथ लोग बूढ़े होने लगते हैं और मस्ती मजाक कम कर देते हैं। इसीलिए यह ऐसे लोगों को चुनते हैं जो इनके पर्सनालिटी से मेल खा सकें और इनकी तरह ऊर्जावान रहें। इन लोगों को फ़्लर्ट करना अच्छा लगता है और यह मौजूदा पीढ़ी के साथ बहुत सोशल रहते हैं। 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों को आवेशपूर्ण और इंटिमेट रिलेशनशिप बहुत पसंद होते हैं। छोटे लोगों में यह गुण होते हैं इसीलिए इस राशि की महिलाएं अपने उम्र से छोटे पार्टनर को चुनती हैं। इस राशी की महिलाएं यह भी सोचती हैं कि अपने उम्र से बड़े आदमी को डेट करना बोरिंग होगा, इसीलिए अपने जिंदगी को खुशनुमा बनाने के लिए यह कैजुअल रिश्तो को ज्यादा पसंद करती हैं।