लाइव टीवी

Traits: आंखें बताती हैं कैसा है इंसान का व्यक्तित्व, आंखों के रंग से जानें कैसी है पर्सनैलिटी

Updated Aug 11, 2021 | 13:41 IST

इंसान की आंखें उसके व्यक्तित्व के बारे में कई रोचक बातें साझा करती हैं। किसी इंसान के हाव, भाव और स्वभाव के बारे में उसकी आंखों का रंग कई राज खोलता है।

Loading ...
Eyes and Personality (Pic: Istock)
मुख्य बातें
  • काली आंखों वाले लोग खुद पर विश्वास रखते हैं और दूसरों की मदद करते हैं, लेकिन खुद की भावनाओं को छुपा कर रखना इन्हें पसंद है।
  • हेजल रंग के आंखों वाले व्यक्ति को एडवेंचर बहुत पसंद है लेकिन यह लोग बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं।
  • नीली आंखों वाले व्यक्ति बहुत शांत और ऊर्जावान होते हैं मगर यह हर चीज से बचने की कोशिश करते हैं।

Traits: हर एक इंसान के लिए उसकी आंखें बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। इन्हें इंसान की आत्मा की खिड़की माना गया है क्योंकि यह उसके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बयां करती हैं। हमारी आंखें हमारे बारे में कई ऐसे राज साझा करती हैं जिसको शायद हम भी नहीं जानते होंगे। हम जो सोचते हैं और समझते हैं उसे बिना बोले, समझाए और लिखे हम अपनी आंखों से बयां कर सकते हैं। आंखों को पढ़कर हम किसी भी इंसान के व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं। जानकार बताते हैं कि इंसान की आंखों का रंग उसके व्यक्तित्व, स्वभाव और व्यवहार के बारे में बहुत कुछ बताता है। अगर आप अपने बारे में या अपने किसी प्रिय व्यक्ति के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको अपनी या उनकी आंखों के रंग पर ध्यान देना पड़ेगा।

गहरी काली या भूरी

अगर आपकी आंखें गहरी काली या भूरी रंग की हैं तो आप बोर्न लीडर हैं। आपकी यह क्वालिटी आपको बहुत कॉन्फिडेंट और दूसरों से अलग बनाती है। लोग आप पर विश्वास रखते हैं और आप पर निर्भर रहते हैं क्योंकि आप दयालु व्यक्तित्व के हैं और सबकी मदद करना पसंद करते हैं। किसी भी चीज को पाने के लिए आप बहुत मेहनत करते हैं और जिंदगी की तरफ प्रैक्टिकल अप्रोच रखते हैं। इसके साथ आप अपने अंदर कई राज को दबा कर रखते हैं। आप बहुत जल्दी दोस्ती करते हैं या नए रिश्ते में प्रवेश करते हैं। लेकिन आप दूसरों पर जल्दी भरोसा नहीं कर पाते हैं।

हल्की या मीडियम भूरी आंखें

अगर आपकी आंखों का रंग हल्का या मीडियम भूरा है तो आपक केरिंग स्वभाव के हैं। इसके साथ आपको मस्ती करना पसंद है और किसी भी चीज को बहुत आसानी से कर लेते हैं। आपका सौम्य स्वभाव आपको जल्दी दोस्त बनाने में मदद करता है। इंडिपेंडेंट, सेल्फ कॉन्फिडेंट और डिटरमाइंड होने के बावजूद भी आप अपने भावों को बयां नहीं कर पाते हैं। आप खुद की परेशानियों को दरकिनार करके दूसरों की मदद करते हैं। एक अच्छे दोस्त होने के साथ आप बहुत अच्छे प्रेमी भी हैं। लेकिन आपकी कमजोरी यह है कि आप दूसरों की मदद करने के चक्कर में अपनी गंभीर परेशानियां दरकिनार कर देते हैं।

हेजल रंग 

जिन लोगों की आंखें हेजल रंग की होती हैं वह बहुत सकारात्मक स्वभाव के होते हैं। इन्हें अपनी जिंदगी में एडवेंचर बहुत पसंद है लेकिन रूटीन लाइफ फॉलो करना इन्हें नापसंद है। ऐसे लोग अपनी जिंदगी में बहुत बोल्ड और हिम्मत वाले होते हैं। लेकिन ऐसे लोग अपने राज को दूसरों से छुपा कर रखते हैं। इन लोगों की सबसे बड़ी खामी यह होती है कि यह लोग बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। यह जिस भी नए रिश्ते में प्रवेश करते हैं वह बहुत जल्दी टूट जाता है। लेकिन जब इन्हें कोई सच्चा साथी मिल जाता है तब इनकी जिंदगी खुशहाल हो जाती है।

ग्रे रंग की आंखें 

जिस व्यक्ति की आंखें ग्रे रंग की होती हैं वह नारियल की तरह बाहर से कठोर मगर अंदर से नर्म स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को हमेशा गंभीरता से लेते हैं। इन्हें पता है कि कब और कैसे दूसरों से व्यवहार करना चाहिए। अगर किसी की आंखें हल्की ग्रे रंग की होती हैं उन्हें अपना लक्ष्य पाने के लिए कठोर मेहनत करना पड़ता है। जिन लोगों की आंखों का रंग ग्रे होता है लोग उन पर आसानी से विश्वास नहीं कर पाते हैं। वहीं ग्रे रंग की आंखों वाले लोग खुशी के माहौल को बिगाड़ देते हैं।

हरे रंग की आंखों वाले लोग

अगर आपकी आंखों का रंग हरा है तो आपका व्यक्तित्व भूरे और नीली आंखों वाले लोगों के समान है। आप मजबूत होने के साथ केरिंग भी हैं। इसके साथ आपको नई चीजों का पता लगाना बहुत पसंद है। आपको हमेशा नई चीजें करना पसंद है इसके साथ आप हमेशा जवां रहना पसंद करते हैं। लोग आपको पसंद करते हैं और आपको अट्रैक्टिव समझते हैं। लेकिन आप दूसरों से जलते हैं।

नीली आंखों वाले व्यक्ति

जिन लोगों की आंखें नीली होती हैं उनके अंदर एक अद्भुत शक्ति मौजूद होती है मगर लोग हर बार इन्हें गलत समझते हैं। लोग आपको घमंडी समझते हैं मगर आपका स्वभाव ऐसा नहीं है। आप अपने इमोशंस लोगों से छुपाते हैं लेकिन आपका व्यक्तित्व बहुत अच्छा है। आप शांत रहने के साथ बहुत ऊर्जावान भी हैं। आपकी आंखें आपको बहुत अट्रैक्टिव बनाती हैं और आपके रिश्ते भी लंबे चलते हैं। आप हर एक चीज से बचने की कोशिश करते हैं इसीलिए लोगों की नजरों में खटकते हैं।