लाइव टीवी

Zayke ki baat :खाने के शौकीन हैं तो लखनऊ के इन 5 स्वादिष्ट व्यंजनों को जरूर करें ट्राई

Updated Jan 05, 2022 | 10:37 IST

5 Famous Dishes from Lucknow: लखनऊ शहर तहजीब, नवाबगीरी और स्वादिष्ट खाने के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं। यहां ऐसे-ऐसे पकवान खाने को मिल सकते हैं, जिसके नाम सुनते ही मुंह में पानी आना शुरू हो जाता हैं।

Loading ...
5 Famous Dishes from Lucknow
मुख्य बातें
  • टोकरी चाट लखनऊ के प्रसिद्ध चाटों में से एक हैं
  • लखनऊ का टुंडे कबाब पूरे भारत में प्रसिद्ध है
  • लखनऊ जाने के बाद निहारी और कुलचा जरूर खाना चाहिए

5 Famous Dishes from Lucknow: लखनऊ शहर तहजीब, नवाबगीरी और स्वादिष्ट खाने के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं। यहां ऐसे-ऐसे पकवान खाने को मिल सकते हैं, जिसके नाम सुनते ही मुंह में पानी आना शुरू हो जाता हैं। यहां आपको ऐतिहासिक इमारतें भी देखने को मिल सकती है। यदि आप इन दिनों लखनऊ आने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले आपको वहां के स्वादिष्ट पकवानों के बारे में जान लेना चाहिए। तो आइए चले उन 5 स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में जानने, जिसका नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ सकता है।

1. टोकरी चाट

टोकरी चाट लखनऊ के फेमस चाटों में से एक है। यह बेहद अनोखी चाट होती है। इसे पतले सेव, तले हुए आलू, अनार के बीज और तीखे मसाले से सजाकर सर्व किया जाता हैं। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। यदि आप लखनऊ आने का प्लान बना रहे हैं, तो इसे एक बार खाकर जरूर देखें।

Also Read: इस बार सर्दी में नए स्टाइल से बनाएं गाजर का हलवा, देखें विधि

2. लखनऊ का टुंडे कबाब 

टुंडे कबाब खाने में इतना स्वादिष्ट होता है, कि इसकी खुशबू मात्र से ही लोग इसकी तरफ खींचे चले आते हैं। इसे बनाने में 160 से अधिक मसाले का इस्तेमाल किया जाता हैं। लखनऊ का टुंडे कबाब खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यदि आप भी खाने के शौकीन हैं, तो यहां आने के बाद इसे एक बार जरूर खा कर देखें।

3. निहारी और कुलचा 

यदि आप खाने के शौकीन हैं, तो आपको लखनऊ जाने के बाद निहारी और कुलचा जरूर खाना चाहिए। यहां कुलचा अलग तरीके से बनाया जाता है। इनके एक परत में मैदा, घी और मलाई वाला दूध का इस्तेमाल किया जाता है, तो दूसरी परत में आटा और खमीर का इस्तेमाल करके उसे सजाया जाता हैं।

4. खस्ता कचौरी

खस्ता कचौरी का नाम सुनते ही अधिकांश लोगों के मुंह में पानी आना शुरू हो जाता है। ऐसे में लखनऊ का खस्ता कचौरी मिल जाए, तो खाने का मजा और भी दुगना बढ़ जाता है। जी हां लखनऊ में खाता कचौरी एक अलग तरीके से बनाया जाता है। अधिकांश लोग इस कचौड़ी को गरमा गर्म चाय के साथ खाना पसंद करते हैं। इस क्रिस्पी स्नेक्स को आलू के छोले और चटनी के साथ सर्व किया जाता हैं।

5. निमिश या दौलत की चाट

दिल्ली में आप ने भले ही दौलत की चाट खाई हो, लेकिन लखनऊ में आने के बाद इसे एक बार जरूर खाकर ट्राई करें। यहां यह चाट बेहद अलग तरीके से सर्व किया जाता है। यदि आप इन दिनों लखनऊ जाने का सोच रहे हैं, तो यहां आने के बाद इसे एक बार खाएं।