लाइव टीवी

Zodiac signs – Relationship: इस राशि के लोग नहीं बताते अपनी बातें, र‍िश्‍ते में आगे बढ़ने से पहले कर लें नोट

Updated Aug 05, 2020 | 17:53 IST

Zodiac signs – Relationship: अगर आप किसी रिश्ते मे हैं या किसी रिश्ते में आने की सोच रहे हैं तो आपको अपने साथी की राशि के अनुसार उसके व्यवहार को एक बार जरूर समझ लेना चाहिए।

Loading ...
Zodiac signs who reveals less, वो राश‍ियां जो नहीं खोलतीं अपने राज
मुख्य बातें
  • बातचीत एक अच्‍छे र‍िश्‍ते का आधार होती है
  • लेक‍िन कुछ लोग सही तरह संवाद नहीं कर पाते
  • राश‍ि का भी इस तरह के व्‍यवहार में रोल होता है

जब आप किसी रिश्ते में होते हैं तो उसे अच्‍छी तरह चलाने के लिए संवाद का होना बहुत जरूरी होता है। यह संवाद या तो बातचीत का हो या एक दूसरे के प्रति किए गए कामों से आप एक दूसरे के प्रति प्रेम जाहिर करना हो। अर्थात सबसे बड़ी बात यह है कि आप अपने अंदर के विचारों को व्यक्त कर रहे हैं या नहीं चाहे वह कितने भी भावनात्मक या मुश्किलों से भरें हो, आपको एक दूसरे के सामने अपने अंदर की भावनाओं को व्यक्त करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते तो कुछ ही दिनों में आपके रिश्ते में खटास आने लगेगी।

बहुत बार ऐसा होता है कि कुछ लोग चाह कर भी अपने भीतर की बात व्यक्त नहीं कर पाते यह कई कारणों से हो सकता है या तो वह शुरू से इतने एक्सप्रेसिव ना रहे हों या हो सकता है वह किसी खास राशि से आते हो जिस राशि के लोगों का स्वभाव ही ऐसा होता हो।

जानते हैं किन राशियों के लोग अपनी बातों को शेयर करने में हिचकिचाते हैं :

  1. वृषभ राशि : वृषभ राशि के लोग अपनी मंजिल को जानते हैं। वह जल्दी अपने आराम से समझौता नहीं कर पाते उनके करीब बहुत ही चुने हुए लोग ही आ सकते हैं। इसीलिए वह दूसरों से सिर्फ उतनी ही बातें बताते हैं जितनी कि उन्हें लगता है कि सामने वाले को जानना चाहिए।
  2. मकर राशि : मकर राशि वाले लोग बहुत मेहनती और दृढ़ संकल्पी होते हैं। वह कई बार अपने भीतर की बातों को दूसरों से शेयर नहीं करते उसका कारण यह है कि वह इन सब चीजों में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते। वह किसी भी समस्या से अपने बल पर अकेले निपटना चाहते हैं।
  3. कन्या राशि : कन्या राशि के लोग अपने काम में परफेक्ट माने जाते हैं। वह हमेशा किसी चीज को बहुत ही परफेक्ट तरीके से करते हैं, जिससे वह अपने क्षेत्र में एक ऊंचे मुकाम पर बने रहते हैं। इसलिए वह हमेशा अपने आप को मजबूत और प्रैक्टिकल दिखाने के चक्कर में दूसरों से अपने मन की बात नहीं कह पाते।
  4. कुंभ राशि : कुंभ राशि के लोग काफी क्रिएटिव पर्सनैलिटी के होते हैं। वह हर काम को कई तरह से करने की क्षमता रखते हैं। लेकिन कई बार वह अपनी भावनाओं को अपने प्रिय जनों से शेयर करने में संकोच करते हैं। जब भी आप उनसे उनके दिल की बात पूछेंगे तो किसी ना किसी बहाने से वह इस सवाल को टाल देंगे।


तो अगली बार जब आपको साथी आपके सवालों का जवाब न दे तो जान लें क‍ि ऐसा क‍िस वजह से हो रहा है।