लाइव टीवी
Live Blog

Happy Hindi Diwas 2022 Wishes Images, Quotes, Shayari: इन मैसेज, शायरी, कोट्स से दें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

Updated Sep 14, 2022 | 03:04 PM IST

Happy Hindi Diwas 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages in Hindi: हर साल 14 सितंबर को देश में हिन्दी दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। साथ ही लोग एक-दूसरे को मैसेज, शायरी, दोहों, कोट्स, वॉलपेपर भेजकर हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं भी देते हैं।

Loading ...
Happy Hindi Diwas 2022 Wishes Images

Happy Hindi Diwas 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: साल 1949 में 14 सितंबर को संविधान सभा में एक मत से हिन्दी को राजभाषा घोषित किया गया था। इसके बाद राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर साल 1953 से 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जाने लगा। देश में इस दिवस को काफी उत्साह से मनाया जाता है। स्कूल, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में कई तरह कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसके अलावा लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं संदेश भी भेजते हैं। इस हिन्दी दिवस आप भी कुछ करें अलग और खास, इन मैसेज, कोट्स, शायरी, निबंधों, दोहों के जरिए दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को भेजें हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं।

Sep 14, 2022  |  03:03 PM (IST)
एक और पहेली

 पानी से निकला दरख्त एक,

     पात नहीं पर डाल अनेक।

     एक दरख्त की ठंडी छाया,

     नीचे एक बैठ न पाया।

उत्तर: फुहारा

Sep 14, 2022  |  02:25 PM (IST)
दें हिंदी की इस पहेली का जवाब

 काला मुंह लाल शरीर,

     कागज को वह खाती।

     रोज शाम को फाड़कर,

     कोई उन्हें ले जाए।

उत्तर: लेटर बॉक्स

Sep 14, 2022  |  02:12 PM (IST)
हिंदी की ताकत को पहचानों...

हिंदी की ताकत को पहचानों
हिंदी ही भविष्य की आशा है,
जिससे मुझे बेहद मोहब्बत है
वो मेरी हिंदी भाषा है

हिंदी मेरा ईमान हैं, हिंदी मेरी पहचान हैं,
हिंदी हूँ मैं, वतन भी मेरा प्यारा हिन्दुस्तान हैं

Sep 14, 2022  |  01:45 PM (IST)
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

आज स्याही से लिख दो तुम अपनी पहचान,
हिंदी हो तुम, हिंदी से सीखो करना प्यार

हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा हैं और हम इसकी शान हैं,
दिल हमारा एक हैं और एक हमारे जान हैं.
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

Sep 14, 2022  |  01:20 PM (IST)
मेरी प्यारी हिंदी भाषा

वक्ताओं की ताकत भाषा,
लेखक का अभिमान हैं भाषा,
भाषाओं के शीर्ष पर बैठी,
मेरी प्यारी हिंदी भाषा

एकता की जान है,
हिंदी भारत की शान हैं

हिंदी पूरे विश्व का हो गान,
हिंदी को बनाये भारत की शान

Sep 14, 2022  |  12:52 PM (IST)
कुछ हिंदी को प्यार करो, थोड़ा इसका सम्मान करो...

कुछ हिंदी को प्यार करो, थोड़ा इसका सम्मान करो
दिवस भोर शुभ सांझ कहो, इस भाषा का कुछ मान करो
चाचा ताऊ माँ मौसा, मौसी मामी जी बुआ कहो
हिंदी पर अभिमान करो, हिंदी का ऊँचा नाम करो।

Sep 14, 2022  |  12:11 PM (IST)
संस्कृत की एक लाड़ली पुत्री है अपनी भाषा

संस्कृत की एक लाड़ली पुत्री है अपनी भाषा
बहनो को साथ लेकर चलती है अपनी भाषा
सुदर है, मनोरम है, मीठी है, सरल है, अपनी भाषा
तेजस्विनी है और अनूठी है ये अपनी भाषा
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

Sep 14, 2022  |  11:51 AM (IST)
बोलने वालों की ताकत भाषा

भारत माँ के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूँ,
मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूँ।

बोलने वालों की ताकत भाषा,
लिखने वाले का अभिमान हैं भाषा,
सब बोलियों के सिर पर बैठी,
मेरी प्यारी हिंदी भाषा

Sep 14, 2022  |  11:25 AM (IST)
हिन्दुस्तानी हैं हम गर्व करो हिंदी भाषा पर...

हिन्दुस्तानी हैं हम गर्व करो हिंदी भाषा पर,
सम्मान देना और दिलाना दायित्व हैं हम पर

अगर हिंदी भाषा का करना है उत्थान,
तो हिन्दी को अपनाना होगा,
अंग्रेजी को “विषय-मात्र”,
और हिंदी को “अनिवार्य” बनाना होगा।

Sep 14, 2022  |  11:18 AM (IST)
कुमार विश्वास ने हिंदी दिवस पर कही ये बात
कुमार विश्वास ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि भगवान पूरे विश्व में गूँजे हमारी भारती! सवा-सौ करोड़ हिन्दुस्तानियों का अपनी राजभाषा के प्रति प्रगाढ़-प्रेम विश्व-पटल पर और व्यापकता के साथ सदैव विस्तारित होता रहे !
Sep 14, 2022  |  10:39 AM (IST)
हिंंदी दिवस की शायरी

हिंदी मेरा ईमान हैं, हिंदी मेरी पहचान हैं,
हिंदी हूँ मैं, वतन भी मेरा प्यारा हिन्दुस्तान हैं

Sep 14, 2022  |  10:19 AM (IST)
हरियाणा सीएम ने दी शुभकामनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा- हिंदी भाषा देश का गौरव है और प्रत्येक हरियाणवी दिल से इसका सम्मान करता है, हिंदी की रक्षा के लिए चले, #हिंदी_आंदोलन में भी राज्य के सत्याग्रहियों की अहम भूमिका थी। आइये! #हिंदी_दिवस पर देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाली हिन्दी को सम्मान के साथ बोलें, लिखें व इस पर गर्व करें। 

Sep 14, 2022  |  09:57 AM (IST)
इस पहेली का दें जवाब

 अपनों के ही घर ये जाये,

  तीन अक्षर का नाम बताये।

  शुरू के दो अति हो जाये,

  अंतिम दो से तिथि बताये।

उत्तर: अतिथि

Sep 14, 2022  |  09:38 AM (IST)
हिंदी दिवस की पहेलियां

काली है पर काग नहीं,

  लम्बी है पर नाग नहीं।

  बल खाती है ढोर नहीं,

  बाँधते है पर ढोर नहीं।

उत्तर: चोटी

Sep 14, 2022  |  09:10 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
हिन्दी ने विश्वभर में भारत को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है। इसकी सरलता, सहजता और संवेदनशीलता हमेशा आकर्षित करती है। हिन्दी दिवस पर मैं उन सभी लोगों का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने इसे समृद्ध और सशक्त बनाने में अपना अथक योगदान दिया है।
Sep 14, 2022  |  08:11 AM (IST)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा- हिंदी दिवस के अवसर पर देश और दुनिया के करोड़ों हिंदी प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। हिंदी भारत माता के माथे की बिंदी है। हिंदी समेत सभी भारतीय भाषाएँ फलें-फूलें और उनकी वैश्विक पहचान बने, इसके लिए भाषा सेवियों द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। सभी को मेरी शुभकामनाएँ।
Sep 14, 2022  |  07:52 AM (IST)
अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं
गृहमंत्री अमित शाह ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा- राजभाषा हिंदी राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोती है। हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की सखी है। मोदी सरकार हिंदी सहित सभी स्थानीय भाषाओं के समानांतर विकास हेतु प्रतिबद्ध है। हिंदी के संरक्षण व संवर्धन में योगदान देने वाले महानुभावों को नमन करता हूँ। सभी को 'हिंदी दिवस' की शुभकामनाएं। हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के लिए अमित शाह सूरत पहुँचे हैं। आज इस कार्यक्रम के बाद दोपहर में KRIBHCO की बायो-इथेनॉल परियोजना ‘कृभको हजीरा’ का शिलान्यास होगा, साथ ही वहाँ आयोजित सहकारिता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
Chandrayaan 3