लाइव टीवी
Live Blog

Happy Krishna Janmashtami 2022 Wishes Images, Messages: जन्माष्टमी के मौके पर करीबियों को भेजें भगवान श्री कृष्ण के अनमोल विचार

Updated Aug 19, 2022 | 11:22 PM IST

Happy Krishna Janmashtami 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos in Hindi: भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव भारत में हर साल हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों को खास अंदाज में कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हैं। यहां आप कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भेजने के लिए कोट्स, विशेज, मैसेजेस आदि देख सकते हैं। 

Loading ...
Happy Krishna Janmashtami 2022 Wishes Images

Happy Krishna Janmashtami 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: हर बार की तरह इस बार भी भारत में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर हुआ था। इस दिन रोहिणी नक्षत्र में बाल गोपाल का जन्म हुआ था। 

Janmashtami 2022 Date, Puja Muhurat LIVE Updates

इस दिन विधि अनुसार श्री कृष्ण की पूजा करने का विधान है। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने से जीवन‌ में सफलता के साथ संपन्नता आती है।

Krishna Janmashtami 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat

भारत में कृष्ण जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग श्री कृष्णा जी का झूला सजाते हैं और उनका श्रृंगार करते हैं। कृष्ण जन्मोत्सव पर भक्त एक दूसरे को बधाई संदेश भी भेजते हैं।

Krishna Janmashtami 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat

Krishna Janmashtami 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat

Aug 19, 2022  |  11:02 PM (IST)
शुभ जन्माष्टमी 2022
Janmashtami 2022
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
Aug 19, 2022  |  10:22 PM (IST)
भगवान श्री कृष्ण के अनमोल विचार

जन्माष्टमी में अपनों को भेजें भगवान श्री कृष्ण के विचार।

जो किसी दूसरों पर शक करता हैं, 
उसे किसी भी जगह पर खुशी नहीं मिल सकती।
क्रोध मुर्खता को जन्म देता हैं, अफवाह से अक्ल का नाश, 
अक्ल के नाश से इंसान का नाश होता हैं।
 

Aug 19, 2022  |  09:37 PM (IST)
अंग्रेजी में ऐसे दें बधाई

The pleasure from the senses seems like nectar at first, but it is sour as the toxin in the end.
Faith in Krishna is the best and safest course
No one who does good work will ever come to a bad end, either here or in the world to come.
My concern is, not weather Krishna is on our side, and my greatest concern is to be on Krishna’s side, for Krishna is always right.
 

Aug 19, 2022  |  08:47 PM (IST)
'श्री कृष्ण के कदम आपके घर आएं'
Janmashtami 2022
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
Aug 19, 2022  |  08:13 PM (IST)
आला आला गोविंदा आला

बाल रूप है सब को भाता माखन चोर वो कहलाया है,
आला आला गोविंदा आला बाल ग्वालों ने शोर मचाया है,
झूम उठे हैं सब ख़ुशी में, देखो मुरली वाला आया है,
 

Aug 19, 2022  |  06:54 PM (IST)
कृष्णा तेरी गलियों का जो आनंद है

कृष्णा तेरी गलियों का जो आनंद है
वो दुनिया के किसी कोने में नहीं
जो मजा तेरी वृंदावन की रज में है
मैंने पाया किसी बिछौने में नहीं
हैप्पी कृष्ण जन्माष्टमी 2022

Aug 19, 2022  |  06:23 PM (IST)
माखन चुराकर जिसने खाया
Happy Janmashtami 2022
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
Aug 19, 2022  |  05:33 PM (IST)
Janmashtami पर यह दोहा भेजकर दें बधाई

अबिगत गति कछु कहत न आवै ।
ज्यो गूँगों मीठे फल की रास अंतर्गत ही भावै ।।
परम स्वादु सबहीं जु निरंतर अमित तोष उपजावै।
मन बानी को अगम अगोचर सो जाने जो पावै ।।
रूप रेख मून जाति जुगति बिनु निरालंब मन चक्रत धावै ।
सब बिधि अगम बिचारहि,तांतों सुर सगुन लीला पद गावै ।।

Aug 19, 2022  |  05:14 PM (IST)
Krishna Janmashtami 2022 मैया मोरी मैं नही माखन खायौ

मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो।
भोर भयो गैयन के पाछे ,मधुबन मोहि पठायो ।
चार पहर बंसीबट भटक्यो , साँझ परे घर आयो ।।
मैं बालक बहियन को छोटो ,छीको किहि बिधि पायो ।
ग्वाल बाल सब बैर पड़े है ,बरबस मुख लपटायो ।।
तू जननी मन की अति भोरी इनके कहें पतिआयो ।
जिय तेरे कछु भेद उपजि है ,जानि परायो जायो ।।
यह लै अपनी लकुटी कमरिया ,बहुतहिं नाच नचायों।
सूरदास तब बिहँसि जसोदा लै उर कंठ लगायो ।।

Aug 19, 2022  |  04:43 PM (IST)
Janmashtami 2022 Wishes

पलकें झुकें और नमन हो जाए
मस्तक झुके और वंदन हो जाए
ऐसी नजर, कंहां से लाऊं मेरे कन्हैया
आपको याद करूं और आपके दर्शन हो जाए।।

Aug 19, 2022  |  04:04 PM (IST)
Janmashtami 2022

चंदन की खुशबू और रेशम का हार,
सावन की सुगंध और बारिश की फुहार,
राधा की उम्मीद को कन्हैया का प्यार,
मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्यौहार।।
 

Aug 19, 2022  |  03:26 PM (IST)
Janmashtami 2022 Wishes

मटकी तोड़े, माखन खाए,
फिर भी सबके मन को भाए!
राधा के वो प्यारे मोहन,
महिमा उनकी दुनिया गाए।

Aug 19, 2022  |  03:16 PM (IST)
Janmashtami Wishes

बाल रूप है सब को भाता माखन चोर वो कहलाया है,
आला आला गोविंदा आला बाल ग्वालों ने शोर मचाया है,
झूम उठे हैं सब ख़ुशी में, देखो मुरली वाला आया है,

Aug 19, 2022  |  02:39 PM (IST)
कृष्ण की महिमा, कृष्ण का प्यार

कृष्ण की महिमा, कृष्ण का प्यार,
कृष्ण में श्रद्धा, कृष्ण से ही संसार,
मुबारक हो आप सबको जन्माष्टमी का त्योहार।

Aug 19, 2022  |  02:16 PM (IST)
Happy Janmashtami Wishes

इस जन्माष्टमी पर श्री कृष्णा आपके घर आये
और माखन मिश्री के साथ सारे दुःख और कष्ट भी ले जाए
 

Aug 19, 2022  |  01:29 PM (IST)
संस्कृत में बधाई संदेश

श्रीकृष्ण विष्णो मधुकैटभारे भक्तानुकम्पिन् भगवन् मुरारे ।
त्रायस्व माम् केशव लोकनाथ गोविंद दामोदर माधवेति॥

Aug 19, 2022  |  01:12 PM (IST)
ए मेरे कान्हा तेरी मोहब्बत ही सदा मांगी है।।

मुझको मालूम नहीं अगला जन्म है की नहीं
ये जन्म प्यार में गुजरे ये दुआ मांगी है
और कुछ मुझे जमाने से मिले या ना मिले
ए मेरे कान्हा तेरी मोहब्बत ही सदा मांगी है।।

Chandrayaan 3