लाइव टीवी
Live Blog

Saraswati Puja 2022 Wishes: मां सरस्‍वती की पूजा की दें हार्द‍िक बधाई, ऐसे करें सभी के ल‍िए मंगलकामना

Updated Feb 05, 2022 | 01:01 PM IST

Happy Saraswati Puja 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages in Hindi: सनातन धर्म में बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने के साथ अपने दोस्तों और परिजनों को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। आप इन कोट्स, मैसेजेस और व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए अपने दोस्तों और परिजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं,।

Loading ...
Happy Saraswati Puja 2022 Wishes Images

Saraswati Puja 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन सरस्वती पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष सरस्वती पूजा 5 फरवरी यानी आज शनिवार को मनाई जा रही है। सरस्वती पूजा को वसंत पंचमी भी कहा जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस दिन मां सरस्वती कमल पर विराजमान होकर प्रकट हुई थीं।  मान्यताओं के अनुसार मां सरस्वती की विधि अनुसार पूजा करने से ज्ञान, बुद्धि और विवेक बढ़ता है वहीं वाणी में मधुरता आती है। इस शुभ पर्व पर आप कुछ चुनिंदा मैसेजेस, कोट्स, तस्वीरों और स्टेटस के साथ बधाई दे सकते हैं। देखें ये मैसेज।

Also Read: Happy Basant Panchami 2022 Wishes Images, Messages: खास अंदाज में दें बसंत पंचमी की शुभकामनाएं, इन कोट्स को भेज कर कहें 'हैप्पी बसंत पंचमी 2022'

सरस्वती पूजा के दिन लोग विधि अनुसार मां सरस्वती की पूजा करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, सरस्वती पूजा के दिन मां सरस्वती की विधि अनुसार पूजा करने से बुद्धि में वृद्धि होती है और वाणी में मधुरता आती है। 

Also Read: Saraswati Puja 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat: सरस्वती पूजा पर करें माता की आरती, यहां देखें आरती लिरिक्स हिंदी में

अगर आप अपने दोस्तों और परिजनों को खास अंदाज में वसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ चुनिंदा और बेहतरीन शुभकामनाएं संदेश लेकर आए हैं। आप इन कोट्स, मैसेजेस, व्हाट्सएप स्टेटस और तस्वीरों के जरिए अपने दोस्तों और परिजनों को वसंत पंचमी की बधाई दे सकते हैं।

Feb 05, 2022  |  12:27 PM (IST)
वसंत पंचमी पर बन रहा त्रिवेणी योग

हिंदू पंचांग के अनुसार वसंत पंचमी माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी पांचवें दिन मनाई जाती है। इस बार 05 फरवरी को वसंत पंचमी त्रिवेणी योग में मनाई जा रही है। सिद्ध, साध्य और रवि योग नाम के तीन योग का निर्माण होने से वसंत पंचमी पर्व का महत्व इस बार काफी बढ़ गया है। त्रिवेणी योग बनने से विद्यारंभ संस्कार करना बहुत ही शुभ और सिद्धि प्रदान करने वाला होगा।

Feb 05, 2022  |  12:03 PM (IST)
राहुल गांधी ने दी बसंत पंचमी की बधाई
Feb 05, 2022  |  11:41 AM (IST)
सरस्वती पूजा पर क्या है पीले रंग का महत्व

बसंत पंचमी के दिन पीला रंग बहुत शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन पीले वस्त्र धारण करके मां सरस्वती की पूजा करनी चाहिए। मां सरस्वती की पूजा के दौरान उन्हें पीले रंग के फूल, फल और मिठाई अर्पित किए जाते हैं। बसंत पंचमी के दिन से ठंड में कमी आती है और वातावरण सुहावना होने लगता है। इसके साथ पेड़-पौधे पर नए पत्ते आने लगते हैं और कलियां भी खिल जाती हैं। इस मौसम में सरसों की फसल की वजह से धरती पीले रंग में रंग जाती है और इस दिन सूर्य उत्तरायण में हो जाते हैं। सूर्य के उत्तरायण में होने की वजह से पीली किरणें पृथ्वी पर आती हैं। इसीलिए लोग इस दिन पीले वस्त्र धारण करते हैं। 

Feb 05, 2022  |  11:14 AM (IST)
रेत आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने खास अंदाज में बधाई
Feb 05, 2022  |  11:12 AM (IST)
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

लेकर मौसम की बहार
आया बसंत ऋतू का त्यौहार
आओ हम सब मिलके मनाएं
दिल में भर के उमंग और प्यार
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Feb 05, 2022  |  10:15 AM (IST)
PM मोदी ने दी बसंत पंचमी की बधाई
Feb 05, 2022  |  10:10 AM (IST)
हैप्पी बसंत पंचमी

जीवन का यह बसंत
खुशियां दें अनंत
प्रेम और उत्साह से
भर दें जीवन में रंग!

Feb 05, 2022  |  09:42 AM (IST)
हैप्पी बसंत पंचमी 2022

पीले-पीले सरसों के फूल, पीली उड़ी पतंग
रंग बरसे पीले और छाए सरसों की उमंग
जीवन में आपके रहे हमेशा बसंत के ये रंग
आपके जीवन में बनी रहे खुशियों की तरंग
हैप्पी बसंत पंचमी 2022

Feb 05, 2022  |  09:19 AM (IST)
बहारों में बहार बसंत
Photo Credit: टाइम्स नाउ डिजिटल
Basant Panchami Wishes
बहारों में बहार बसंत मीठा मौसम मीठी उमंग रंग बिरंगी आकाश में उड़ती पतंग तुम साथ हो तो है इस जिंदगी का और ही रंग बसंत पंचमी की शुभकामनाएं
Feb 05, 2022  |  08:58 AM (IST)
मां सरस्वती का वरदान हो आपको

मां सरस्वती का वरदान हो आपको,
हर दिन नई मिले खुशी आपको,
दुआ हमारी है खुदा से ऐ दोस्त,
जिन्दगी में सफलता हमेशा मिले आपको

Feb 05, 2022  |  08:13 AM (IST)
बसंत पंचमी पर जरूर करें इन तीन चीजों का पूजन

बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को अत्यंत प्रिय है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष माघ माह के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जाता है। इस खास दिन पर तीन चीजों की पूजा जरूर की जानी चाहिए। वो हैं-

1. वीणा- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां सरस्वती को वीणा अत्यंत प्रिय है। इसलिए बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना करते समय वीणा को भी रखें। इससे घर में सुख शांति का वास होता है और बच्चों में रचनात्मकता बढ़ती है।

2. मोर का पंख- सनातन धर्म में मोर के पंख को काफी पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि घर में मोर का पंख रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। 

3. कलम और किताब- मां सरस्वती को ज्ञान और विद्या की देवी कहा जाता है। ऐसे में पूजा करते समय कलम और पेन जरूर रखें। इससे आपके बच्चों का बौद्धिक विकास होता है और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होती है।

Feb 05, 2022  |  07:55 AM (IST)
माँ सरस्वती का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ हो

किताबों का साथ हो पेन पर हाथ हो
कॉपियां आपके पास हो पढ़ाई दिन रात हो
जिंदगी के हर इम्तिहान में आप पास हो
माँ सरस्वती का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ हो

Feb 05, 2022  |  07:39 AM (IST)
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

सरस्वती पूजा का यह प्यारा त्यौहार,
जीवन में खुशियां लाएगा अपार,
सरस्वती विराजे आपके द्वार,
शुभकामनाएं हमारी करें स्वीकार।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Feb 05, 2022  |  07:18 AM (IST)
बसंत पंचमी 2022 पर क‍िस राश‍ि की खुलेगी क‍िस्‍मत, जानें राश‍ि के अनुसार उपाय

बसंत पंचती का द‍िन शुभ योग वाला माना जाता है। देखें ये पर्व क‍िस राश‍ि के ल‍िए लकी रहेगी और मां सरस्‍वती की पूजा के ल‍िए आपको राश‍ि के अनुसार क्‍या उपाय आजमाने चाह‍िए। देखें यहां- बसंत पंचमी पर क‍िस राश‍ि की खुलेगी क‍िस्‍मत, जानें राश‍ि के अनुसार उपाय

Feb 05, 2022  |  07:07 AM (IST)
मुबारक हो बसंत पंचमी का त्यौहार

मंदिर की घंटी,
आरती की थाली,
नदी के किनारे सूरज की लाली,
जिंदगी में आए खुशियों की बहार,
मुबारक हो बसंत पंचमी का त्यौहार

Feb 05, 2022  |  12:11 AM (IST)
लो फिर बसंत आई

Feb 04, 2022  |  11:18 PM (IST)
मिले मां का आशीर्वाद आपको, हर दिन, हर वार

वीणा लेकर हाथ में, सरस्वती हो आपके साथ में
मिले मां का आशीर्वाद आपको, हर दिन, हर वार
 हो मुबारक आपको बसंत पंचमी का त्यौहार
बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

Chandrayaan 3