लाइव टीवी

डाइट में अभी से शामिल करें ये 10 चीजें, सर्दी में रखेंगी हेल्‍दी

Updated Nov 02, 2019 | 08:23 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सर्दी के मौसम को भरपूर एंजॉय करना चाहते हैं तो सेहत का ध्‍यान रखना जरूरी होगा। इसके लिए डाइट पर ध्‍यान देना जरूरी है। यहां जानें वो 10 चीजें जो आपको व‍िंटर डाइट में शामिल करनी चाह‍िए।

Loading ...
10 must eat best winter food die
1/ 10
तस्वीर साभार: Thinkstock

ठंड में फ्रेश बीन्‍स आपको आसानी से मिलेंगे। प्रोटीन और फाइबर के अलावा लौह, पोटेशियम, जिंक, फॉस्फोरस, थियामीन, रिबोफ्लेविन, बी 6 और कैल्शियम के लिए बीन्‍स खूब खाएं। 

10 must eat best winter food die
2/ 10
तस्वीर साभार: Thinkstock

सर्द‍ियों में मौसमी फल जरूर खाएं, जैसे संतरा, अंगूर, सेब आद‍ि। व‍िटामिन सी से भरपूर होने के चलते ये शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। 

10 must eat best winter food die
3/ 10
तस्वीर साभार: Thinkstock

ठंड के मौसम में दाल खूब खाएं। हो सके तो द‍िन में दो बार। ये आपको पानी और पोषक तत्‍व, दोनों देगी।

10 must eat best winter food die
5/ 10
तस्वीर साभार: Thinkstock

हरी सब्‍ज‍ियों को जरूर खाएं। इनमें फोलेट, ओमेगा 3 एस और मिनरल्स के साथ ही विटामिन सी, ए और के काफी मात्रा में होते हैं। इसलिए पालक, बथुआ, मेथी, सरसों खूब खाने चाह‍िए। 
 

6/ 10
तस्वीर साभार: Thinkstock

व‍िटामिन डी और सेलेन‍ियम की पूर्ति के लिए ठंड में मशरूम जरूर खाने चाह‍िए। 

7/ 10
तस्वीर साभार: Thinkstock

ड्रायफ्रूट्स में विटामिन ई, बी कॉम्प्लेक्स, ओमेगा 3 एस, मैगनेश‍ियम, कॉपर, फ्लोराइड, जिंक, कैल्शियम, सेलेनियम और हेल्दी प्रोटीन होते हैं। इनका सेवन ठंड में बेहद जरूरी है। 
 

8/ 10
तस्वीर साभार: Thinkstock

 विटामिन बी6, सी, फोलेट और फाइबर युक्‍त आलू शरीर को गर्मी देता है। 

9/ 10
तस्वीर साभार: Thinkstock

कद्दू में पोटेशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, फाइबर और विटामिन ए, बी 6, सी और के होते हैं। ये शरीर को ठंड के अटैक से बचाते हैं। 

10/ 10
तस्वीर साभार: Thinkstock

शकरकंद को तो ठंड में भूलकर भी मिस ना करें। ये विटामिन सी और ए, पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम और फाइबर का अच्‍छा सोर्स है। 

Chandrayaan 3