लाइव टीवी

Benefits of Ghee : जरूर खाएं रोटी पर लगाकर थोड़ा घी, आपने सुने भी नहीं होंगे फायदे

Benefits of Ghee : जरूर खाएं रोटी पर लगाकर थोड़ा घी, आपने सुने भी नहीं होंगे फायदे
मेधा चावला SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Dec 03, 2019 | 15:27 IST |

Ghee Ke Fayde : घी को लेकर तमाम फायदे ग‍िनाए जाते हैं। वैसे रोटी को इससे चुपड़ खाना भी बहुत फायदेमंद होता है।

Loading ...
Ghee Ke Fayde
1/ 8
तस्वीर साभार: Getty Images

घी खाने को लेकर तमाम तरह की बातें की जाती हैं लेकिन इसमें तमाम गुण होते हैं जो वजन कम करने के साथ ही आपके द‍िल की सेहत का ध्‍यान भी रखते हैं। 

Ghee Ke Fayde
2/ 8
तस्वीर साभार: Getty Images

वजन कम करने के लिए रोटी में घी लगा कर खाना बेहद जरूरी है। शुद्ध घी में सीएलए होता है और ये मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखता है। 

Ghee Ke Fayde
3/ 8
तस्वीर साभार: Getty Images

घी से खून और आंतों में मौजूद कोलेस्ट्रॉल कम होता है क्योंकि इससे बाइलरी लिपिड का स्राव बढ़ता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कोघटाता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

Ghee Ke Fayde
5/ 8
तस्वीर साभार: Getty Images

घी का स्मोकिंग पॉइंट बेहद कम होता है और यही कारण है कि खाना बनाने के दूसरे तेल की तुलना में यह ज्यादा धुआं देता है। ये पकाते समय आसानी से जलता नहीं और यही कारण है कि ये जल्‍द पच जाता है। 

6/ 8
तस्वीर साभार: Getty Images

दिल के लिए फायदेमंद भी बहुत फायदेमंद होता है रोटी में घी लगा कर खाना। लूब्र‍िकेंट की तरह काम करते हुए ये ब्‍लॉकेज को रोकता है। 

7/ 8
तस्वीर साभार: Getty Images

सीएलए इंसुलिन की मात्रा को कम रखता है। इतना ही नहीं जब ये रोटी के साथ मिलता है तो इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाता है जिससे ये ब्लड में तुरंत शुगर में तब्दील नहीं होने पाता और पेट भी देर तक भरा महसूस होता है। ये दोनों ही चीजें शुगर पेशंट्स के लिए जरूरी होती हैं।

8/ 8
तस्वीर साभार: Getty Images

घी खाना तो अच्छा है लेकिन अगर ये बहुत खा लिया जाए तो फायदे की जगह नुकसान कर सकता है। इसलिए याद रखें कि रोजाना केवल एक टी स्पून घी से ज्यादा न खाएं। साथ ही ये सलाह केवल आम जानकारी के लिए है और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

Chandrayaan 3