लाइव टीवी

केरल के 10 शानदार पर्यटन स्थल, तस्‍वीरें देखते ही व‍िज‍िट करने को मचलेगा मन

Updated Mar 03, 2022 | 18:40 IST |

Kerala Tourist Destinations: दुनिया में तो वैसे बेहद खूबसूरत स्थान हैं, लेकिन केरल की खूबसूरती को लफ्जों में बयां कर पाना नामुमकिन है। केरल के ये शानदार पर्यटन स्थल आपको जन्नत का अहसास कराते हैं। देखें केरल के टॉप 10 टूर‍िस्‍ट डेस्‍ट‍िनेशंस की तस्‍वीरें।

Loading ...
1/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

कोल्लम का जटायु नेशनल पार्क केरल के सबसे शानदार पर्यटन स्थलों में से एक है। पार्क की ऊंचाई से आप वेस्टर्न घाट की वादियों का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। पार्क में जटायू कि एक विशाल मूर्ती बनाई गई है, जो रामायणकाल की याद दिलाती है। बता दें 150 फीट चौड़ी और 200 फीट लंबी इस स्क्लपचर का वर्णन पौराणिक ग्रंथों में भी मिलता है। 
(All Photos: Instagram/Keral Tourism)

2/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

कुमारकोम केरल की खूबसूरती को बयां करता है। शीशे की तरह चमकता पानी का रंग, बीच के किनारे सटा हुआ रेस्टोरेंट और खूबसूरत रोमांटिक रिसॉर्ट्स वास्तव में इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। यहां आप खूबसूरत नजारों के साथ वॉटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं। ऐसे में यदि आप केरल घूमने की योजना बना रहे हैं तो इसे अपनी  लिस्ट मेंं शामिल करना ना भूलें।

3/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

केरल और दक्षिण भारत के सबसे शानदार पर्यटन स्थलों में से एक वेम्बनाड झील पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। यहां बीच में झील और तरफ नारियल के पेड़ और बसे छोटे छोटे घर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यदि आप हनीमून डेस्टीनेशन की तलाश में हैं या फिर रोमांटिक डेस्टिनेशन की सैर करना चाहते हैं तो यहां जाना ना भूलें।

5/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

केरल में स्थित मुन्नार चाय के बागान के लिए प्रसिद्ध है। चारों तरफ चाय की लहलहाती पत्तियों वास्तव में आपका दिल जीत लेंगी। यहां पर आप चाय बागान घूमने के साथ चाय की ताजी ताजी पत्तियां घर भी ला सकते हैं। 

6/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

केरल का यह पर्यटन स्थल अपने सनसेट और आयुर्वेदिक बॉडी मसाज के लिए काफी मशहूर है। यहां पर साल भर लाखों की संख्या में पर्यटक सूर्यास्त का शानदार नजारा देखने और बॉडी मसाज के लिए आते हैं। यदि आप केरल के दौरे के दौरान सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देखना चाहते हैं तो कोवलम की सैर करना ना भूलें। 

7/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

यदि आप प्रकृति और वन प्रेमी हैं तो वागामोन की सैर करना ना भूलें। केरल के इस शानदार पर्यटन स्थल का नजारा आपने फिल्मों में भी देखा होगा। यहां स्थित मर्मला झरना केरल की खूबसूरती में चार चांद लगाती है।

8/ 10

केरल के इस शहर की खूबसूरती को लफ्जों में बयां कर पाना नामुमकिन है। वायनाड को केरल की खूबसूरती का जनक कहा जाता है। यहां धान की लहलहाती फसल आपका मनमोह लेगी, इसे धान के खेतों की भूमि भी कहा जाता है। 

9/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

वर्कला मछलियों और झरनों के लिए देश दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग और पैरासेलिंग का शानदार नजारा देख सकते हैं। यह शहर पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

10/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

तिरुवंतपुरम से करीब 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पूवर केरल की खूबसूरती में चार चांद जड़ देता है। यह शहर अरब सागर और नेयार नदी के बीच स्थित है। यहां पर झरने से सरकता पानी और नारियल के बागान आपका दिल जीत लेेंगे। यदि आप केरल घूमने की योजना बना रहे हैं तो केरल के इन शानदार पर्यटन स्थल को अपनी सूची में शामिल करना ना भूलें अन्यथा आप केरल की सुंदरता को नहीं देख पाएंगे।

Chandrayaan 3