लाइव टीवी

Fit Bollywood Celebrities Photos: ये हैं 10 साल के बॉलीवुड के 5 फिट स्‍टार्स, बदल डाली फिटनेस की परिभाषा

Updated Dec 30, 2019 | 11:34 IST |

फिन्‍म इंडस्‍ट्री में जितना खूबसूरत दिखना मायने रखता है उतना ही खुद को फिट रखना भी जरूरी होता है। यहां जानें बॉलीवुड के उन स्‍टार्स के बारे में जो अपनी फिटनेस का खूब ख्‍याल रखते हैं...

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

करीना कपूर 
जीरो फिगर तक पहुंचने वाली करीना कपूर भी एक समय में काफी मोटी हुआ करती थी। लेकिन अब करीना का फिगर देख कर इस बात पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्‍किल होता है। करीना फिट रहने के लिये जिम और योग करती हैं। 
 

2/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

रणवीर सिंह फिटनेस 
रणवीर सिंह जैसी टोन बॉडी के साथ इप्रेसिव फिजीक पाने के पीछे उनकी डाइट का बड़ा योगदान है। रणवीर चाहें कितने भी भूखें हो खाना वो घर का ही खाते हैं। आउटडोर शूटिंग में वह सैलेड्स और सब्जियों पर ही डिपेंड होते हैं। एक्सरसाइज को लेकर वो जूनूनी हैं। बीमारी में भी वह वर्कआउट करना नहीं छोड़ते। 

3/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

सारा अली खान 
बचपन में सारा अली खान पीसीओडी की वजह से काफी मोटी हुआ करती थीं, लेकिन सारा ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले खुद को फैट से फिट बना लिया। सारा ने शरीर से 30 किलो वजन घटाया। इसके लिये सारा ने अपनी डाइट को काबू करने के साथ जिम में खूब एक्सरसाइज की। सारा अपना फिगर मेंटेन रखने के लिये रोज जिम में एक्‍सरसाइज और योग करती हैं। 

5/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

अक्षय कुमार फिटनेस 
52 साल के ‘खिलाड़ी कुमार’ मार्शल आर्ट के अच्छे जानकार हैं। उनकी डाइट और फिटनेस मंत्र सरल है, लेकिन हर कोई इसका पालन नहीं कर सकता। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें टाइम मैनेजमेंट का ही नहीं लाइफस्टाइल में बदलाव की भी जरूरत होती है। उनका फिटनेस मंत्र है, रात की एक अच्छी नींद, हेल्दी डाइट और एक अनुशासित दिनचर्या। 
 

Chandrayaan 3