लाइव टीवी

Rangotsav 2020: लठामार और लड्डूू होली के रंग में रंगा ब्रज, मनमोहक तस्‍वीरों में देखें अद्भुत नजारा

Updated Mar 06, 2020 | 17:28 IST |

Rangotsav 2020 PICS: सब जग होरी, ब्रज में होरा। यह कहावत ऐसे ही नहीं कही गई है। ब्रज के मंदिरों में फाग महोत्सव 40 दिनों तक चलता है और ब्रज की होली दुनियाभर में मशहूर है।

Loading ...
1/ 12
तस्वीर साभार: Twitter

सब जग होरी, ब्रज में होरा। यह कहावत ऐसे ही नहीं कही गई है। ब्रज के मंदिरों में फाग महोत्सव 40 दिनों तक चलता है। ब्रज की होली दुनियाभर में मशहूर है। 

2/ 12
तस्वीर साभार: Twitter

ब्रज की पवित्रता, सात्विकता, वैष्णव भाव और भक्ति को लेकर पूरी दुनिया अभिभूत है। यहां की भक्ति की शक्ति का अनुभव पूरी दुनिया को होता है। 

3/ 12
तस्वीर साभार: Twitter

भगवान कृष्‍ण की जन्‍म और कर्मभूमि रहे इस पूरे क्षेत्र में फाल्‍गुन महीने के छटा देखते ही बनती है। देश-दुनिया से लोग फाग महोत्‍सव में शामिल होने मथुरा पहुंचते हैं और यहां से वृंदावन और बरसाना जाते हैं। 

5/ 12
तस्वीर साभार: Twitter

बरसाना में आयोजित पारम्परिक 'लड्डू होली' के कुछ मनोरम दृश्य। इस बार 20 लाख से ज्‍यादा लोगों के होली महोत्सव में पहुंचने का अनुमान है। कई देशों के लोग भी इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं।
 

6/ 12
तस्वीर साभार: Twitter

होली महोत्‍सव ब्रज में शुरू हो चुका है। मंदिरों में ठाकुरजी को ढप की थाप के साथ ही होली के गीत, रसिया सुनाए जा रहे हैं। 

7/ 12
तस्वीर साभार: Twitter

बरसाने में 4 मार्च को और नंदगांव में 5 मार्च को लठमार होली खेली गई, वहीं 6 मार्च को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में रंगभरनी एकादशी पर फूलों की होली खेली गई। 

8/ 12
तस्वीर साभार: Twitter

7 मार्च को गोकुल की छड़ीमार होली का आयोजन किया जाएगा। यहां भगवान कृष्‍ण के बालस्वरूप को ज्यादा महत्व दिया जाता है। 

9/ 12
तस्वीर साभार: Twitter

8 मार्च यानी चतुर्दशी से 3 दिन तक रंग वाली होली खेली जाती है। 10 मार्च तक यहां खूब रंग होली खेली जाएगी। 

10/ 12
तस्वीर साभार: Twitter

यूपी सरकार और यूपी पर्यटन ने इस आयोजन की भव्‍यता और महत्‍ता को अंतरराष्ट्रीय स्‍तर पर दिखाने के लिए पूरी तैयारी की। 

11/ 12
तस्वीर साभार: Twitter

तीन मार्च को बरसाना में 'रंगोत्सव 2020' कार्यक्रम का शुभारम्भ स्‍वयं मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया था। 

12/ 12
तस्वीर साभार: Twitter

ब्रज के बरसाना में 'रंगोत्सव2020' के अवसर पर अबीर-गुलाल से खेली जा रही होली की अद्भुत झलकियाँ।

Chandrayaan 3