लाइव टीवी

Best Snowfall places In India: देश में स्‍नोफॉल का लेना चाहते है मजा, तो घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगह

Updated Jan 10, 2021 | 16:29 IST |

क्या आपको स्नोफॉल यानी बर्फबारी पसंद है? अगर हां, तो आप देश में कई जगहों पर बर्फबारी का मजा ले सकते हैं। अगर आप प्लान बना रहे हैं तो ये 5 जगह बेस्ट रहेंगी, जहां आप पूरी तरह एंजॉय कर सकते हैं।

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: PTI

हिमाचल प्रदेश का मनाली पर्यटकों की मनपसंद जगह है। मनाली में बर्फबारी का मजा लेने के लिए लोग दूर-दूर से इस शहर में आते हैं। पहाड़ों और हरियाली के बीच बर्फबारी के बाद एक अलग ही नजारा होता है।

2/ 5
तस्वीर साभार: PTI

स्‍नोफॉल देखने का एक और लोकप्रिय पर्यटन स्थल  उत्तराखंड का मसूरी है। यहां बर्फबारी का आनंद लेने के लिए मध्य दिसंबर और मध्य फरवरी के बीच आना सबसे अच्छा है।

3/ 5
तस्वीर साभार: BCCL

बर्फबारी का मजा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग सबसे शानदार जगहों में से एक हैं। इसकी खूबसूरती देश ही नहीं विदेशी पर्यटकों को भी लुभाती है। बर्फ से ढंकी वादियां सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। यहां स्नोफॉल का मजा दिसंबर से मार्च तक लिया जा सकता है। .
 

5/ 5
तस्वीर साभार: Twitter

उत्तराखंड का औली स्कीईंग के लिए बेहद मशहूर डेस्टीनेशन है। यहां लोग स्नो एक्टीविटी का भरपूर आनंद लेते हैं। साथ ही उत्तराखंड की हिमालयन रेंज को देखने का अनुभव शानदार होता है। औली में स्नोफॉल का मजा लेने के लिए दिसंबर से मार्च के बीच जाया जा सकता है। 

Chandrayaan 3