लाइव टीवी

हवा को साफ करता है तुलसी का पौधा, जानें इसे घर में लगाने के और भी फायदे

Updated Mar 10, 2022 | 15:18 IST |

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को देव स्वरूप माना जाता है। वहीं आयुर्वेद में सदियों से इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता रहा है। तुलसी का पौधा वातावरण को शुद्ध रखने के साथ स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जानें इसे घर में क्‍यों लगाना चाह‍िए।

Loading ...
Ghar mein tulsi lagane ke fayde, benefits of basil plant at home,benefits of eating basil leaves
1/ 8

तुलसी में पर्याप्त मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेंट्री गुण पाया जाता है, जो संक्रमण से लड़ने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। आध्यात्म की दृष्टि से भी तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है, इसमें औषधीय के साथ दैवीय गुण भी पाया जाता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं घर में तुलसी का पौधा लगाने के फायदे, जिन्‍हें अब तक नहीं जानते होंगे आप।

Ghar mein tulsi lagane ke fayde, benefits of basil plant at home,benefits of eating basil leaves
2/ 8

तुलसी का पौधा दिखने में जितना छोटा होता है उसकी उपयोगिता उतनी ही अधिक होती है। विश्व में इसे ओसियम सेंटम के नाम से जाता है, इसके 22 प्रकार होते हैं जिसमें 27 तरह के खनिज पाए जाते हैं। 

Ghar mein tulsi lagane ke fayde, benefits of basil plant at home,benefits of eating basil leaves
3/ 8

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए, घर में तुलसी का पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों में आपसी कलह क्लेश दूर होते हैं और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। तथा आय प्राप्ति के साधनों में वृद्धि होती है।

5/ 8

ध्यान रहे तुलसी का पौधा घर या बालकनी में लगाना चाहिए या आंगन के बीच में लगाएं। इसके अलावा आप अपने शयनकक्ष की बालकनी में भी रख सकते हैं। कहा जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मकता का प्रसार होता है।  

6/ 8

तुलसी का पौधा और पत्ते ही नहीं इसके बीज भी स्वास्थ्य के लिए किसी जादू से कम नहीं हैं, यह फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है। संतान प्राप्ति में आ रही समस्याओं के निवारण के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

7/ 8

तुलसी का पौधा नेचुरल प्यूरीफायर होता है। वनस्पति विशेषज्ञों के अनुसार यह पौधा 24 घंटे में से 12 घंटे ऑक्सीजन छोड़ता है। यह एकमात्र ऐसा पौधा है जो कार्बन डाई ऑक्साइड, क्लोरो फ्लोरो कार्बन और सल्फर ऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों को सोखता है। तथा जीवन दर में वृद्धि‍ करता है।

8/ 8

पौराणिक ग्रंथों में तुलसी को श्रीहरि भगवान विष्णु की पत्नी कहा गया है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु ने छल से तुलसी का वरण कर लिया था, इसलिए उनको पत्थर हो जाने का श्राप मिला था। इसलिए मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से साक्षात भगवान का वास होता है। (All Photos: Wiki Commons)

Chandrayaan 3