लाइव टीवी

Christmas special song: 25 दिसंबर की पार्टी को स्पेशल बनाने के लिए जरूर सुनें यह क्रिसमस स्पेशल सॉन्ग

Updated Dec 24, 2020 | 13:28 IST |

क्रिसमस डे बच्चों के लिए बहुत ही खास दिन माना जाता है। इस दिन लोग घरों में तरह-तरह के पकवान बनाकर क्रिसमस स्पेशल सॉन्ग सुनते हैं।

Loading ...

क्रिसमस डे जीसस क्राइस्ट के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह हर साल 25 दिसंबर को खुशियों के साथ मनाने मनाया जाने वाला पर्व होता है। इस दिन दुनिया भर के सभी लोग इस मौके पर एक दूसरे को मेरी क्रिसमस कह कर विश करते हैं। 25 दिसंबर के दिन लोग अपने घरों को क्रिसमस ट्री से सजाकर धूमधाम से पार्टी में क्रिसमस स्पेशल सॉन्ग बजाते हैं। यह दिन बच्चों के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन सांता बच्चों की हर ख्वाहिश को पूरी करते हैं। हर ख्वाहिश पूरी करने की खुशी में बच्चे इस दिन का इंतजार बहुत दिल से करते है। इस खास मौके पर स्कूल में तरह-तरह के प्रोग्राम किए जाते हैं, जिसमें क्रिसमस स्पेशल सॉन्ग के साथ बच्चे डांस करते है। क्या आपने इस क्रिसमस पर अपने घर में पार्टी का प्लान किया है, अगर हां तो इस पार्टी में जरूर सुने यह क्रिसमस स्पेशल सॉन्ग। यकीन मानिए इस सॉन्ग को सुनकर आपके बच्चे बहुत ही खुश हो जाएंगे। यहां आप सुन सकते है, क्रिसमस स्पेशल सॉन्ग।