लाइव टीवी

Swastik Rangoli for Diwali : इस दीपावली रंग और फूलों से बनाएं सुंदर स्वास्तिक रंगोली डिजाइन, देखें वीड‍ियो

Updated Nov 13, 2020 | 14:46 IST |

Easy diwali rangoli designs : दीपावली के शुभ अवसर पर घरों में मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए रंगोली बनाई जाती है। इस दीपावली माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए बनाएं रंग और फूलों से सुंदर स्वास्तिक रंगोली।

Loading ...

रंगोली बनाने की परंपरा हमारे देश में काफी पुरानी है। हर साल दीपावली के शुभ अवसर पर अधिकतर घरों में मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए रंगोली बनाई जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना और घर को सजाना होता है। रंगोली को घर में बनाना बेहद शुभ माना जाता है। आपको बता दें की रंगोली में भी स्वास्तिक रंगोली का एक अलग महत्व है। हिंदू परंपरा के अनुसार द्वार पर स्वास्तिक रंगोली को बनाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में शुभ मंगल का आगमन होता है। स्वास्तिक रंगोली बनाने से माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और उससे घर की दरिद्रता दूर हो जाती है। घर की सुख-शांति बनाएं रखने के लिए यहां आप देख सकते हैं दीपावली स्पेशल स्वास्तिक रंगोली बनाने का आसान तरीका।