लाइव टीवी

Converting Trash into Art: मुंबई की सपना वोरा ने समुद्र की गंदगी को साफ करने के लिए उठाया एक नया कदम

Updated Apr 17, 2021 | 21:37 IST

Recycled Art Mumbai Beach Cleaning: सपना वोरा मुंबई की रहने वाली है। इन दिनों उन्होंने मुंबई के बीच की गंदगी को दूर करने के लिए एक नई मुहिम छेड़ी है। जिसके जरिए वो कूड़े से सजावट की चीजों बनाती है।

Loading ...

Converting Trash into Art: मुंबई की 46 वर्षीय सपना वोरा इन दिनों मुंबई के बीच को साफ करने के लिए एक नया कदम उठा रही है। सपना वोरा मुंबई की ही रहने वाली है। उनका मानना है, कि दुनिया में जिस तरह से समुद्र में गंदगी फैलाई जा रही है, यह धरती के जीवों के लिए बहुत बड़ा खतरा बनता जा रहा है। 

मुंबई की सपना वोरा ने समुद्र के बीच पर फेंके गए कचरे से सजावट की चीजें बनाकर बीच को साफ करने की मुहिम छेड़ी है। सपना वोरा का मानना है, कि यदि हम बीच पर फेंके गए कचरे को रीसायकल करें, तो इससे नई चीजें बनने के साथ कचरा भी साफ हो सकता है। 

आपको बता दे कि 2012 में सपना वोरा कि इस मोहिम को एक नया रूप मिला। उन्होंने बल्ब, फटे कपड़े, कोकोनट शेल, प्लास्टिक की बोतलों जैसी चीजों से सजावट का सामान बनाना शुरू कर दिया। सपना वोरा की इस मेहनत की काफी तारीफ हो रही है। उन्होंने बताया कि इस काम को करने के लिए सबसे पहले उन्होंने एक डंप यार्ड बनाया। जिसमें वह कचरे को जमा किया करती थीं।

सपना वोरा ग्लोबल वार्मिंग इसका सबसे अच्छा उदाहरण मानती हैं। उनका मानना है कि गंदगी के कारण ही समुद्री जीवन नष्ट हो रहे है। हिमखंड पिघल रहे हैं। सपना वोरा कहती है कि इसकी जवाबदेही सिर्फ सरकार और अन्य बड़े संगठनों पर नहीं डाल सकते। इसे साफ बनाएं रखना हमारी भी जिम्मेदारी है।