लाइव टीवी

CM योगी के नेतृत्व में 350 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी BJP-चंद्रमोहन 

Updated Oct 17, 2021 | 13:37 IST

भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व में राम राज्‍य की कल्‍पना साकार हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि 2022 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी 350 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।

Loading ...
भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन

भगवान राम अपना सुख, चैन त्‍यागकर, मानव कल्‍याण के लिए, राक्षसों का सर्वनाश करने निकल पड़े थे। 14 बरस भोग की हर वस्‍तु का त्‍यागकर प्रभु राम जमीन पर सोए और नंगे पैर कांटों भरे रास्‍ते पर चले। आज हमारे प्रदेश के मुखिया, आदरणीय योगी आदित्‍यनाथ जी उन्‍हीं के पदचिन्‍हों पर चल रहे हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर दिन रात प्रदेश के जनता की सेवा कर रहे हैं। 

देखिए कैसा अद्भुत संयोग बना है कि उसी संन्‍यासी के मुख्‍यमंत्री रहते 500 साल पुराना सपना पूरा हो रहा है। अयोध्‍या नगरी में रामलला का भव्‍य मंदिर बन रहा है। जो रामलला बरसों से टाट में थे, वो अब चांदी के सिहांसन पर विराजमान हैं। 2023 से आप सब रामलला के दर्शक कर पाएंगे। ये बातें भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा में विजय दशमी महोत्‍सव के उपलक्ष्‍य में आयोजित परिवार मिलन समारोह में बतौर मुख्‍य अतिथि कहीं। 

डॉ. चंद्रमोहन ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम कितने उदार थे, इसके कई उदाहरण हैं। वह भील जाति से आने वाली माता शबरी के आश्रम और उनके झूठे बेर खाए थे। उन्‍होंन निषादराज के पैर छुए, भील, वनवासियों को साथ लेकर लंका पर विजय प्राप्‍त की।

उन्‍होंने आगे कहा कि विजयादशमी के पर्व को मनाना सार्थक हो जाएगा यदि हम उनके आदर्शों को अपनाएंगे। भगवान श्री राम की तरह अपने व्‍यक्तिगत सुख से पहले हम अपनों के दुख के बारे में सोचेंगे। हम अपनी खुशी से पहले दूसरे के आंसू देखेंगे। सबका साथ ही हमारा संबल है, हमारी ताकत है। भगवान राम के बताए मार्ग पर चलेंगे और उनके आदर्शों का अनुसरण करेंगे।

विशिष्‍ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने विजय दशमी ने कहा कि विजय दशमी का पर्व समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संदेश देता है। उन्‍होंने भगवान राम को आधार बनाते हुए कहा कि यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चल रहे हैं और प्रदेश के विकास में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि डॉ. चंद्रमोहन और विशिष्‍ट अतिथि मानवेंद्र प्रताप सिंह का जोरदार स्‍वागत किया गया।
 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।