लाइव टीवी

UP Crime News: 4 बीघे जमीन के विवाद में दो पक्षों में हुई झड़प, एक पक्ष ने चलाई गोली, घटना में एक गंभीर घायल

Updated Aug 17, 2022 | 21:49 IST

UP Crime News: जमीनी विवाद को लेकर दो गुटोंं के बीच जमकर मारपीट हुई। एक - दूसरे के खिलाफ पथराव किया गया। लाठी-डंडे चले और गोलियां बरसाई गई। घटना रामपुर के मिलक थाना इलाके के गांव हरसू नगला की है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
यूपी जमीन विवाद में दो पक्षों में हंगामा, युवक पर चलाई गोली
मुख्य बातें
  • जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े
  • लाठी डंडे व गोलियां चलीं
  • पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया

UP Crime News: यूपी के रामपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटोंं के बीच जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे के खिलाफ पथराव किया गया। लाठी-डंडे चले और गोलियां बरसाई गई। घटना रामपुर के मिलक थाना इलाके के गांव हरसू नगला की है। झगड़े के दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई पुलिस ने मामले की जानकारी ली। झगड़े में घायल हुए जोगिंदर सिंह ने गांव गडरिया के रहने वाले रामपाल और अन्य लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई है।

हालांकि पुलिस ने घटना को लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर की एक देशी पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने घायल जोगिंदर सिंह को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। जहां उसका इलाज जारी है। हॉस्पिटल में भर्ती घायल जोगिंदर सिंह ने पुलिस को अपने पर्चा बयान में बताया कि, आरोपी रामपाल के साथ उसकी चुनावी व जमीन को लेकर पुरानी दुश्मनी चल रही है। जिसके चलते आरोपी अपने बेटों सहित अन्य लोगों को लेकर उसके घर आ गया व अचानक हमला कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके घर में तोड़-फोड़ कर घर का सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने बताया कि, रामपाल ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। उसके बेटों ने भी गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जिससे मैं घायल हो गया। 

जमीन विवाद से बढ़ी रंजिश

इस मामले को लेकर डिप्टी धर्म सिंह मार्शल ने बताया कि, आरोपी की तहरीर पर कुल आठ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि, पीड़ित का कहना है कि, मुख्य आरोपी रामपाल ने उसके ताऊ की साढ़े चार बीघा जमीन हड़प ली। जमीन मांगने को लेकर आरोपी आए दिन झगड़ा करने पर उतारू हो जाता है। डिप्टी ने बताया कि मामले में एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। 
 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।