लाइव टीवी

Crime News : आम तोड़ने से मना किया तो पिता व छोटे भाई ने किया ये, जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Updated Jun 21, 2022 | 17:05 IST

Crime News: भगवानपुर निवासी सोलई निषाद शनिवार की शाम को अपने घर के दालान में बैठकर आम खा रहा था। इस बीच उसके पिता मोहित निषाद व छोटा भाई सुरेंद्र उसके घर आए व पेड़ से आम तोड़ने लगे। इसके बाद सोलई ने दोनों को आम तोड़ने से मना किया। जिससे उसके पिता व छोटा भाई खफा हो गए। दोनों ने युवक को लाठी-डंडों से इतना पीटा की वो अधमरा हो गया। सोलई रात भर अपने घर में पड़ा रहा। रविवार को सुबह उसकी मौत हो गई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
पिता व छोटे भाई ने कर दी युवक की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • अपने ही बेटे के खून के प्यासे हो गए पिता
  • आम तोड़ने की बात को लेकर कर दी हत्या
  • तीन बच्चों का पिता था मृतक

Crime News : मामूली विवाद के चलते एक युवक की उसी के पिता व छोटे भाई ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। ये दिल दहलाने वाली घटना यूपी के गोरखपुर के गांव भगवानपुर से सामने आई है। मृतक को आम तोड़ने से मना करना इतना महंगा पड़ा कि इसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी। पुलिस को घटना की जानकारी मृतक की पत्नी ने दी। इसके बाद मौके पर आई पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना गुलहीरा थाना इलाके के गांव भगवानपुर की है। गुलहीरा थाने के एसएचओ उमेश वाजपेयी ने बताया कि, भगवानपुर निवासी सोलई निषाद अपने घर के दालान में बैठकर आम खा रहा था। इस बीच उसके पिता मोहित निषाद व छोटा भाई सुरेंद्र उसके घर आए व पेड़ से आम तोड़ने लगे। इसके बाद सोलई ने दोनों को आम तोड़ने से मना किया। जिससे उसके पिता व छोटा भाई खफा हो गए। बाद में दोनों ने युवक को लाठी-डंडों से इतना पीटा की वो अधमरा हो गया। सोलई रात भर अपने घर में पड़ा रहा। रविवार को सुबह उसकी मौत हो गई। 

3 बच्चों का पिता है मृतक

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी ने बताया कि, उसका पति बेंगलुरु में पेंटर का काम करता था। वह घटना वाले दिन ही घर आया था। अब पत्नी का मर्म ये है कि, घर में कमाने वाला कोई नहीं रहा। उसके तीन बच्चों का क्या होगा ? एसएसओ के मुताबिक, घटना के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि मामूली आम तोड़ने की बात पर पिता ने अपने ही बेटे की जान ले ली। उन्होंने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच में कहानी पता चल पाएगी कि, आखिर हत्या की वजह कुछ और तो नहीं थी ?

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।