लाइव टीवी

Kanwar Yatra 2022: 14 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, लखनऊ में इन मार्गों पर होगी हेलीकॉप्टर से निगरानी

Updated Jul 14, 2022 | 13:33 IST

Kanwar Yatra 2022: सावन मास की शुरुआत होने से कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कांवड़िए के भेष में कोई भी अराजक तत्व शामिल न हों, इस पर भी नजर रखी जाएगी। सावन का महीना आज से शुरू हो गया है। इसी के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। इसे लेकर डीजीपी मुख्यालय की ओर से सुरक्षा अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
सावन में लखनऊ में इन मार्गों पर होगी हेलीकॉप्टर से निगरानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • आज से शुरू हुआ सावन मास और कांवड़ यात्रा, डीजीपी मुख्यालय की ओर से सुरक्षा अलर्ट जारी
  • सावन मास की शुरुआत होने से कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे
  • कांवड़िए की भेष में कोई भी अराजक तत्व शामिल न हों, इस पर भी नजर रखी जाएगी

Kanwar Yatra 2022: 14 जुलाई यानि आज से सावन मास की शुरुआत हो रही है। पूरे प्रदेश के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। दो वर्ष बाद सावन में भक्त अपने भगवान शिव का जलाभिषेक और शिवलिंग को छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं। 2 वर्षों से कोविड की गाइडलाइन के चलते भक्त शिवलिंग के दूर से ही दर्शन कर पा रहे थे। इस बार ऐसी कोई भी किसी प्रकार की गाइडलाइन लागू नहीं की गई है। प्रदेश के सभी शहरों में बाबा शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। सावन मास की शुरुआत होने से कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कांवड़िए के भेष में कोई भी अराजक तत्व शामिल न हों, इस पर भी निगाह रखी जाएगी। इसके निर्देश भी जिलों के अफसरों को दिए गए हैं। 

सावन का महीना गुरुवार से शुरू हो गया है। इसी के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। इसे लेकर डीजीपी मुख्यालय की ओर से सुरक्षा अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तीन प्रमुख मार्गों पर हेलीकॉप्टर से सुरक्षा व्यवस्था का सर्वे किया गया। यह मार्ग है हरिद्वार से मेरठ, गोरखपुर से अयोध्या और प्रयागराज से वाराणसी के लिए। इन मार्गों पर बड़ी संख्या में कांवड़िए जल लेकर चलते हैं। 

संवेदनशील स्थानों केंद्रीय अर्ध सैनिक बल तैनात 

प्रशांत कुमार ने कहा कि, सुरक्षा प्रबंध के लिए पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। कांवडियों के सुरक्षा के लिए पीएसी की 150 से अधिक कंपनियों को सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रुप से बनाए रखने के लिए लगाया गया है। इसके साथ ही केंद्र की ओर से 20 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की मांग की गई है। 11 कंपनी फोर्स उपलब्ध भी करा दी गई है, जिसे संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। वहीं कांवड़िए के भेष में कोई अराजक तत्व शामिल न हों, इस पर भी नजर रखी जाएगी। इसके लिए जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। 

जुलाई के अन्तिम सप्ताह में होगी अधिक भीड़ 

वहीं, कांवड़ यात्रा भले ही आज से शुरू हो रही हो, लेकिन जुलाई के अन्तिम सप्ताह में कांवड़ियों की भीड़ अधिक रहेगी। कांवड़ियों की भीड़ 26 जुलाई को शिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिरों में और वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। ऐसे में शिव भक्तों के लिए 26 जुलाई पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध करने के निर्देश स्थानीय पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों को दिए गए हैं।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।