लाइव टीवी

कल्याण सिंह के नाम पर होगा लखनऊ में कैंसर संस्थान, बुलंदशहर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का नाम

Updated Aug 26, 2021 | 12:40 IST

Kalyan Singh News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लखनऊ में कैंसर संस्थान और बुलंदशहर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखने का फैसला किया है।

Loading ...
गत शनिवार को कल्याण सिंह ने ली अंतिम सांस।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद उन्हें सम्मानित करने के लिए राज्य सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लखनऊ में कैंसर संस्थान और बुलंदशहर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखने का फैसला किया है।

अयोध्या में होगा कल्याण सिंह मार्ग
इससे पहले योगी सरकार राज्य के पांच जिलों में पांच प्रमुख मार्गों का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखने का फैसला कर चुकी है। भाजपा के दिग्गज नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल सिंह का निधन गत शनिवार को लखनऊ में हुआ। योगी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर जाने वाले मार्ग का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखने की घोषणा की है।

एक प्रखर हिंदूवादी नेता थे कल्याण सिंह
कल्याण सिंह की पहचान एक प्रखर हिंदूवादी नेता की थी। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक कद्दावर नेता को खोया है। सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह दो बार उत्तर प्रदेश के सीएम रहे। वह एक कुशल प्रशासक भी थे। उन्होंने भाजपा छोड़कर अपनी पार्टी बनाई और चुनाव भी लड़ा लेकिन साल 2014 में उनकी भाजपा में फिर वापसी हुई। इसके बाद भाजपा ने उन्हें राजस्थान का राज्यपाल बनाया।    
 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।