लाइव टीवी

लखनऊ के यात्रियों के लिए गुड न्यूज, शहर में सफर को सुहाना बनाएंगी 13 नई इलेक्ट्रिक बसें

Updated Jun 12, 2022 | 15:25 IST

New Electric Buses: लखनऊ में सिटी बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर राहतभरी है। इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसों के बेड़े में 13 नई बसें और शामिल हो गई हैं। ये बसें यात्रियों के सफर और सुगम बनाएंगी

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
लखनऊ में सिटी बसों के बेड़े में 13 नई इलेक्ट्रिक एसी बसें और शामिल
मुख्य बातें
  • सिटी बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर
  • इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसों के बेड़े में 13 नई बसें और शामिल
  • एक सप्ताह में बसों का पंजीकरण हो जाएगा

Lucknow New Electric Buses: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसों के बेड़े में 13 नई बसें और शामिल हो गई हैं। लखनऊ की सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी को 13 और इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसें मिली हैं। इन बसों से प्रति दिन करीब सात हजार लोग सफर कर सकेंगे। एक सप्ताह में बसों का पंजीकरण हो जाएगा। आपको बता दें कि, सबसे ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेज से स्कूटर इंडिया रूट पर इन बसों का संचालन होगा। इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसों का वाया बादशाह नगर चौराहा, बापू भवन, हजरतगंज, चारबाग, सचिवालय, सिकंदरबाग, लोक भवन और  आलमबाग से संचालन होगा। 

वहीं, लखनऊ के विराजखंड गोमतीनगर से वृंदावन कॉलोनी के पी-4 पार्किंग के बीच भी इन बसों का संचालन किया जाएगा। शहीद पथ के दोनों तरफ की नव विकसित कॉलोनियों में रहने वाले लोग भी काफी समय से सिटी बसें चलाने की मांग कर रहे थे। 

शहर के बीचोंबीच से चलेंगी बसें

ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रबंध निदेशक के अनुसार, दो  इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसों का संचालन चारबाग से टिकैतनगर के बीच किया जाएगा, ये बसें सुबह और शाम राजाजीपुरम एवं जानकीपुरम से सचिवालय कर्मियों का सफर भी आसान करेंगी। इसके अलावा दिन में टिकैत नगर रूट पर भी बसों का संचालन होगा। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी के  मैनेजर (ऑपरेशन) एमवी नाटू ने बताया कि, यह इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसें शहर के बीचोंबीच से चलेंगी। इससे लोकभवन, सचिवालय, बापू भवन, जीओपी, शक्ति भवन, जवाहर भवन, चारबाग तक आवागमन करने वालों को सहूलियत मिलेगी। 

लखनऊ से 100 किमी दायरे में दौड़ेंगी ई-बसें

आपको बता दें कि, राजधानी लखनऊ से 100 किमी दायरे में ई-बसों के संचालन को लेकर भी परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में 150 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। ये बसें लखनऊ से कानपुर, सीतापुर, बाराबंकी, हरदोई, रायबरेली रूट पर इसी साल से चलाने की तैयारी है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इसका एलान किया था। उन्होंने कहा था कि, जल्द ही 699 मृतक आश्रितों की भर्ती की जाएंगी। 3600 संविदा चालकों/परिचालकों की भर्ती हो रही हैं।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।