लाइव टीवी

Lucknow Crime News: लखनऊ में शर्मनाक मामला, महिला को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा, जमकर मारपीट

Updated Jun 23, 2022 | 19:44 IST

Lucknow News: लखनऊ में एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यह एक महिला को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा गया। यही नहीं बल्कि जमकर पिटाई भी की गई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
महिला को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा गया (प्रतीकात्मक फोटो)
मुख्य बातें
  • लखनऊ में सामने आया शर्मनाक मामला, जांच में जुटी पुलिस
  • पीड़िता का आरोप, बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा गया
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला, पीड़िता ने कहा-आरोपी ने जमकर मारा

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा गया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई भी की गई। जानकारी के अनुसार गुडंबा के आदिलनगर निवासी एक महिला से जालसाजों ने प्लॉट के नाम पर रकम ली। काफी समय बीत जाने के बाद भी महिला को न प्लॉट मिला न ही उसके रुपये वापस दिए गए। 

आरोप है कि महिला रुपये मांगने राम लेखावन यादव के घर पहुंची तो उसके साथ मारपीट कर दी गई। महिला किसी तरह जान बचाकर गुडंबा थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़ित महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 

महिला को पसंद आया था प्लॉट

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसको एक प्लॉट खरीदना था। इसके लिए उसने राम लेखावन से संपर्क किया। राम लेखावन ने उसे बताया कि उसने कुरैश नाम के व्यक्ति से प्लॉट खरीदा है। आरोपी ने महिला से इसी प्लॉट को खरीदने के लिए कहा। प्लॉट खरीदने से पहले महिला ने उसे देखने की बात कही। प्लॉट पसंद आने पर महिला ने अपना गोरखपुर का मकान बेच दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला से एडवांस में एक लाख 90 हजार रुपये ले लिए। यही नहीं बल्कि टैक्स के नाम पर अपने दोस्त रजनीश पाल को भी कुछ रुपये दिलवा दिए। राम लेखावन ने महिला से कहा कि कुरैश से बात करके रजिस्ट्री करा लेता हूं। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी महिला को न प्लॉट मिला न ही उसके रुपये वापस दिए गए। 

रुपये मांगने पर महिला को जमकर पीटा 

प्लॉट नहीं मिला तो महिला आरोपी के घर रुपये मांगने पहुंच गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी राम लेखावन ने पहले महिला को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा। इसके बाद जमकर पिटाई की। वहीं पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।