लाइव टीवी

Lucknow Crime News: मां-बेटी को कर रहा था ब्लैकमेल, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, जानिए क्या है पूरा मामला

Updated Aug 04, 2022 | 22:04 IST

Lucknow Crime News: आरोपी महिला घर में जबरन घुस गया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें की। विरोध करने पर धमकी दी कि वीडियो बना लिया है, किसी को बताया तो इसे वायरल कर देंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
लखनऊ में वीडियो वायरल करने का डर दिखा कर आरोपी ने ऐंठे लाखों के गहने
मुख्य बातें
  • आरोपी ने महिला के घर में जबरन घुस महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें की
  • धमकी देकर महिला की बेटी का देह शोषण करने लग गया
  • ब्लैकमेल कर 3 लाख कीमत के गहने हड़पे

Lucknow Crime News: राजधानी लखनऊ में परचूनी की दुकान चलाने वाली एक महिला से व उसकी बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 3 साल तक यौन शोषण करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला राजधानी के मलिहाबाद का है। प्रकरण में इंतेहा तो तब हो गई, जब आरोपी ब्लैकमेल कर धमकी दी और महिला की बेटी का लगातार देह शोषण करने लग गया। इसके बाद पीड़ित महिला हिम्मत जुटाकर मलिहाबाद के कोतवाली थाने गई व आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

एसएचओ सुभाष चंद्र ने बताया कि, मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि, आरोपी ने उसके 3 लाख कीमत के गहने भी हड़प लिए। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। पूरे प्रकरण को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।  

ऐसे हुई मुलाकात 

मलिहाबाद थाने के एसएचओ सुभाष चन्द्र ने बताया कि, आरोपी महिला की परचूने की दुकान पर सामान खरीदने आता था। वह महिला के घर के पास ही रहता है। इसके बाद एक दिन महिला के पति बाहर गए हुए थे। इस बीच आरोपी महिला के घर में जबरन घुस गया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें की। विरोध करने पर धमकी दी कि वीडियो बना लिया है, किसी को बताया तो इसे वायरल कर देंगे। एसएचओ ने बताया कि, इसके बाद आरोपी वीडियो डिलीट करने के नाम पर महिला से रुपए ऐंठने लगा। आरोपी की डिमांड बढ़ती गई, जिसके चलते पीड़िता को अपने जेवर तक बेचने पड़े। एसएचओ के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया कि, ब्लैकमेल करने के नाम पर आरोपी ने उससे 3 लाख कीमत के जेवर भी हड़प लिए। 

आरोपी ने तमंचे का खौफ भी दिखाया

एसएचओ ने बताया कि, महिला ने आरोप लगाया है कि, आरोपी के जुल्म लगातार बढ़ते गए। अब उसने महिला की बेटी को अपना शिकार बना कर यौन शोषण करना शुरू कर दिया। महिला ने आरोपी को अपनी बेटी से दूर रहने की हिदायत दी, मगर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर सारी आपबीती पति को बताई।एसएचओ ने बताया कि महिला को आरोपी ने तमंचा दिखाकर भी डराया। इसके बाद पति के साथ आकर महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।