लाइव टीवी

Lucknow Police: लखनऊ में पुलिस का महिला सुरक्षा को लेकर प्लान तैयार, एक कॉल पर मिलेगी शहर की महिलाओं को मदद

Updated Apr 23, 2022 | 18:02 IST

Lucknow Police: लखनऊ शहर की पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी पिंक बूथ की महिला सिपाहियों की बैठक कर जेसीपी एलओ ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जेसीपी एलओ ने महिलाओं की शिकायत मिलने पर उसपर तुरंत एक्शन लेने को कहा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
लखनऊ शहर में बने पिंक बूथों के लिए जारी हुए सीयूजी नंबर
मुख्य बातें
  • महिलाओं से जुड़ी हर शिकायत पर होगा तुरंत एक्शन
  • पिंक बूथ का बेहतर प्रयोग पुलिसिंग कम्युनिटी के लिए करने के आदेश
  • पिंक बूथ कार्यरत सभी महिला सिपाहियों के साथ बैठक

Lucknow Police: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस लाइन में बैठक हुई। लखनऊ शहर में बने 95 पिंक बूथ के लिए शुक्रवार को जेसीपी एलओ ने अब सीयूजी नंबर जारी किए। उन्होंने पिंक बूथ पर कार्यरत एक-एक महिला सिपाहियों के साथ पुलिस लाइन में दोपहर में बैठक करने कहा कि, महिला से जुड़ी हर शिकायत पर तत्काल एक्शन लेने को कहा है। जेसीपी एलओ ने कहा कि, जरूरत पड़े तो थाना पुलिस और 112 की मदद लें। इसके साथ ही कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए क्षेत्र में एक्टिव रहें।

पिंक बूथ की महिला पुलिस कर्मियों को रहना होगा एक्टिव

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था पीयूष मोडिया के मुताबिक, शासन स्तर से इस बात का आदेश मिला है कि, पिंक बूथ पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों को एक्टिव किया जाए। इसी आदेश के क्रम में शुक्रवार को पुलिस लाइन में कमिश्नरेट क्षेत्र में सक्रिय 95 पिंक बूथ पर तैनात एक-एक महिला सिपाही को बुलाकर उनके साथ बैठक की।

किसी व्यक्ति से शिकायत मिलने पर संबंधित थाने को सूचित करें
इसमें जेसीपी ने महिला पुलिसकर्मियों को आदेश दिया है कि, उनका काम केवल महिलाओं तक ही सीमित नहीं है। पिंक बूथ पर तैनात महिला सिपाही अपने-अपने इलाके में भी एक्टिव रहें। अगर कोई व्यक्ति पिंक बूथ पर किसी भी तरह की शिकायत लेकर आता है। वहां पर तैनात महिला पुलिसकर्मी उसकी मदद करें। उसके लिए अगर थाने की मदद लेने है या फिर पीआरवी 112 की मदद चाहिए तो, महिला पुलिसकर्मी तत्काल संबंधित को सूचना देकर पीड़ित की मदद करें।

लोगों को जागरूक करने का करें काम

जेसीपी ने महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओं से जुड़ी समस्या के अलावा कम्युनिटी पुलिसिंग पर भी जोर देने को कहा। जिससे इलाके में संभ्रांत लोगों, स्कूल और कॉलेज प्रशासन से बातचीत करके लोगों को जागरूक किया जाए। पिंक बूथ का बेहतर से बेहतर प्रयोग कम्युनिटी पुलिसिंग और महिलाओं की सुरक्षा के लिए किया जाए। पुलिस लाइन में हुई इस बैठक में सभी पांच जोन के एडीसीपी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहें।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।