लाइव टीवी

UP: सियासी पारी को आगे नहीं बढ़ा पाईं दीक्षा सिंह, पंचायत का चुनाव हारीं मिस इंडिया की फाइनलिस्ट

Updated May 04, 2021 | 12:45 IST

UP Panchayat Poll: दीक्षा मुंबई से अपने पैतृक निवास जौनपुर आई थी। उन्होंने जौनपुर में बुनियादी सुविधाओं की कमी को उनके अभियान का केंद्र बिंदु बनाया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
जौनपुर में जिला पंचायत का चुनाव हार गईं दीक्षा सिंह।

जौनपुर : मिस इंडिया की उपविजेता दीक्षा सिंह जौनपुर जिले के बसखा से पंचायत चुनाव हार गई हैं। एक महिला उम्मीदवार के लिए सीट आरक्षित होने के बाद दीक्षा सिंह ने इस बार जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ा था। फेमिना मिस इंडिया 2015 की उपविजेता दीक्षा ने अपनी साख दांव पर लगाई और अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत करने से पहले ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भाजपा समर्थित उम्मीदवार नगीना सिंह ने लगभग 5,000 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। दीक्षा सिंह पंचायत चुनाव में 5वें स्थान पर रहीं, उन्हें विकास के नाम पर केवल 2,000 वोट मिले।

मुंबई में रहती हैं मिस इंडिया की पूर्व विजेता दीक्षा 
दीक्षा मुंबई से अपने पैतृक निवास जौनपुर आई थी। उन्होंने जौनपुर में बुनियादी सुविधाओं की कमी को उनके अभियान का केंद्र बिंदु बनाया था। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने पर भी ध्यान केंद्रित किया। जौनपुर जिले के बक्शा क्षेत्र के चित्तोरी गांव की रहने वाली दीक्षा ने गांव में कक्षा 3 तक पढ़ाई की और उसके बाद अपने पिता के साथ मुंबई चली गई थीं।

2015 में जीता रनर अप का खिताब
मुंबई में रहते हुए, उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2015 में रनर अप का खिताब जीता। उन्होंने कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया है और कुछ फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखने में भी हाथ आजमाया है। वह कुछ प्रसिद्ध ब्रांडों के विज्ञापनों में भी दिखाई दी हैं।
 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।